सिनेमाघरों में दर्शकों के मनोरंजन के लिए इन दिनों कई फिल्में लगी हुई हैं। मार्च की पहली तारीख को रिलीज हुई फिल्म 'लापता लेडीज' खूब चर्चा बटोर रही है। वहीं, फरवरी के महीने में रिलीज हुई फिल्में-तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया, क्रैक और आर्टिकल 370 भी अभी टिकी हुई हैं। वीकएंड पर आमतौर पर फिल्मों की कमाई में उछाल आता है। इस बार का रविवार किस फिल्म के लिए खास बना, आइए जानते हैं...
Sunday Box Office: रविवार को 'लापता लेडीज' ने दिखाया कमाल, 'आर्टिकल 370' की कमाई भी रही धुआंधार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'लापता लेडीज'
किरण राव द्वारा निर्देशित फिल्म लापता लेडीज 1 मार्च को रिलीज हुई। ओपनिंग डे पर इस फिल्म कलेक्शन कुछ सुस्त रहा। आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 75 लाख रुपये कमाए। हालांकि, अगले दिन शनिवार को इसकी कमाई बढ़ी और कारोबार रहा 1.45 करोड़ रुपये। तीसरे दिन रविवार की छुट्टी का भी इस फिल्म को खूब फायदा मिला है। आंकड़ों के मुताबिक रविवार को इस फिल्म ने 1.80 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई चार करोड़ रुपये हो गई है।
Laaptaa Ladies Review: ये न्यू मिलेनियल्स की ‘नदिया के पार’ है, रूमाल बड़ा वाला लेकर जाना, रोना खूब आएगा..
'आर्टिकल 370'
23 फरवरी को रिलीज हुई यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370' का बॉक्स ऑफिस पर जोरदार प्रदर्शन जारी है। वीकएंड पर एक बार फिर इसकी कमाई में उछाल आया है। पहले सप्ताह में फिल्म ने 35.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे सप्ताह भी इसकी धुआंधार कमाई हो रही है। आंकड़ों के मुताबिक रविवार को (10वें दिन) 'आर्टिकल 370' ने 6.35 करोड़ रुपये कमाए, फिल्म की कमाई अब 50.45 करोड़ हो गई है।
'क्रैक'
विद्युत जामवाल की फिल्म 'क्रैक' की हालत शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर खस्ता चल रही है। आलम यह है कि फिल्म अब लाखों में कमाई कर रही है। वीकएंड का फायदा भी इस फिल्म को मिलता नहीं दिखा। आंकड़ों के मुताबिक 10वें दिन (रविवार को) फिल्म ने 28 लाख रुपये का कारोबार किया। इस फिल्म की कुल कमाई सिर्फ 13.13 करोड़ रुपये तक पहुंची है।
Anant Radhika Pre Wedding: 'या देवी सर्वभूतेषु' पर नीता अंबानी का शानदार डांस, फंक्शन में सितारों ने लगाए चार चांद
'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया'
नौ फरवरी को रिलीज हुई शाहित कपूर और कृति सेनन की 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' भी अभी तक सिनेमाघरों में टिकी हुई है। पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 44.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे हफ्ते में इसने 21.65 करोड़ रुपये और तीसरे हफ्ते में 10.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। आंकड़ों के मुताबिक चौथे रविवार को फिल्म ने 1.45 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 79.80 करोड़ रुपये हो गया है।
Indian Idol 14: किशोर दा को आदर्श मानने वाले वैभव लाएंगे 90 के दौर को वापस, सलमान और रणवीर के लिए चाहेंगे गाना