Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Anant Radhika Merchant Pre Wedding: nita ambani dance and kareena ranbir alia Madhuri Dixit looks in function
{"_id":"65e533ee798b9d21f50f39ef","slug":"anant-radhika-merchant-pre-wedding-nita-ambani-dance-and-kareena-ranbir-alia-madhuri-dixit-looks-in-function-2024-03-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anant Radhika Pre Wedding: 'या देवी सर्वभूतेषु' पर नीता अंबानी का शानदार डांस, इन सितारों ने भी लगाए चार चांद","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Anant Radhika Pre Wedding: 'या देवी सर्वभूतेषु' पर नीता अंबानी का शानदार डांस, इन सितारों ने भी लगाए चार चांद
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का तीन दिवसीय प्री-वेडिंग फंक्शन संपन्न हो गया है। गुजरात के जामनगर में प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन 1 मार्च 2024 से शुरू हुआ। इसमें देश-विदेश की तमाम चर्चित हस्तियों ने हिस्सा लिया। देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे के विवाह पूर्व के कार्यक्रमों में खूब रौनक रही। धीरे-धीरे उत्सव से तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही हैं। नीता अंबानी की एक वीडियो सामने आई है, जिसमें वे 'या देवी सर्वभूतेषु' पर शानदार नृत्य करती दिख रही हैं। इसके अलावा फंक्शन से बॉलीवुड सितारों की भी खूबसूरत फोटो सामने आई हैं। चलिए देखते हैं...
2 of 5
नीता अंबानी
- फोटो : अमर उजाला
नीता अंबानी नृत्य कला में माहिर हैं। अक्सर अंबानी परिवार के समारोह में नीता अंबानी अपनी डांस प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध कर देती हैं। इस बार जब आयोजन छोटे बेटे अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग समारोह का था तो वे कैसे पीछे रह सकती थीं! इस बार भी नीता अंबानी ने 'या देवी सर्वभूतेषु' पर शानदर कथक कर सभी का दिल जीत लिया। फंक्शन से सामने आया उनका यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
3 of 5
करीना कपूर, सैफ अली खान, तैमूर
- फोटो : अमर उजाला
इस भव्य आयोजन में बॉलीवुड जगत की तमाम हस्तियां शामिल हुईं। तीन दिवसीय सेलिब्रेशन में अलग-अलग कार्यक्रम रखे गए। हर कार्यक्रम में सितारों का खूबसूरत अंदाज देखने को मिला। प्री-वेडिंग फंक्शन के आखिरी दिन के उत्सवों से भी बॉलीवुड हस्तियों की तस्वीरें सामने आ रही हैं। करीना कपूर और सैफ अली खान सपरिवार जामनगर पहुंचे। तीसरे दिन के फंक्शन में बेबो गोल्डन कलर के आउटफिट में खूबसरत लगीं, वहीं सैफ अली खान ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आए। तैमूर का अंदाज भी काफी जुदा रहा।
अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट भी तीनों दिन शामिल रहे। रविवार के आयोजन में रणबीर और आलिया क्रीम कलर के मैचिंग कपड़ों में नजर आए। इनके अलाावा माधुरी दीक्षित भी अपने पति श्रीराम नेने के साथ जामनगर पहुंचीं। तीसरे दिन के फंक्शन में धक-धक गर्ल का खूबसूरत अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
इनके अलावा शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान, निर्माता बोनी कपूर, अभिनेता आदित्य रॉय कपूर और बॉलीवुड के दबंग खान यानि सलमान भी समारोह में शरीक हुए। सभी सितारों ने अपने शानदार अंदाज फंक्शन में चार चांद लगा दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।