Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Shah Rukh Khan Deepika Padukone Ranveer Singh Attend Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding Ceremony
{"_id":"65e4745fbd704ef9a80b8422","slug":"shah-rukh-khan-deepika-padukone-ranveer-singh-attend-anant-ambani-radhika-merchant-pre-wedding-ceremony-2024-03-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anant Radhika Pre Wedding: अनंत-राधिका के फंक्शन में दिखा सितारों का जलवा, खास तस्वीरों ने बटोरीं सुर्खियां","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Anant Radhika Pre Wedding: अनंत-राधिका के फंक्शन में दिखा सितारों का जलवा, खास तस्वीरों ने बटोरीं सुर्खियां
देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट जल्द ही शादी करने वाले हैं। अनंत और राधिका इस साल 2 जुलाई को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। उससे पहले गुजरात के जामनगर में प्री वेडिंग फंक्शन का आयोजन किया गया है। इस समारोह में फिल्मी कलाकारों के साथ-साथ कई विदेशी हस्तियों ने भी शिरकत की है। आज कार्यक्रम का तीसरा दिन है।
2 of 9
अनंत-राधिका प्री-वेडिंग फंक्शन
- फोटो : अमर उजाला
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन के तीसरे और आखिरी दिन भी सितारों ने अपना जलवा बिखेरा। समारोह के तीसरे दिन में अनन्या पांडे, जान्हवी कपूर, खुशी कपूर और मनीष मल्होत्रा जमकर थिरकते नजर आए। इस दौरान की तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आते ही छा गई हैं।
इस तीन दिवसीय कार्यक्रम से दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, हॉलीवुड सिंगर रिहाना, अनन्या पांडे, आदित्य रॉय कपूर, रणबीर कपूर, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, सोनम कपूर, जेनेलिया डिसूजा, रितेश देशमुख, सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी समेत तमाम सितारों की तस्वीरें सामने आई हैं। इन सभी सेलेब्स की ये तस्वीरें सोशल मीडिया खूब वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
अनंत-राधिका प्री-वेडिंग फंक्शन
- फोटो : अमर उजाला
पार्टी में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के सितारों का जलवा देखने को मिल रहा है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में सभी सितारे एक साथ महफिल जमाते हुए नजर आए हैं। सोशल मीडिया पर फैंस को इस दौरान की तस्वीरें बेहद पसंद आ रही हैं।
सुनील शेट्टी भी पार्टी में अपनी पत्नी के साथ नजर आए। वहीं शाहरुख खान भी अपने पूरे परिवार के साथ अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में शामिल हुए। सभी सितारे एक से बढ़कर एक पोशाक में बेहद खूबसूरत दिखाई दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।