{"_id":"65e1af416a2bf842590919e9","slug":"akash-ambani-and-shloka-mehta-know-the-love-story-of-anant-ambani-brother-and-sister-in-law-2024-03-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Akash-Shloka: दोस्ती से शुरू हुई थी आकाश-श्लोका के रिश्ते की शुरुआत, जानें अनंत के भाई-भाभी की प्रेम कहानी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Akash-Shloka: दोस्ती से शुरू हुई थी आकाश-श्लोका के रिश्ते की शुरुआत, जानें अनंत के भाई-भाभी की प्रेम कहानी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sun, 03 Mar 2024 10:03 PM IST
सार
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता ने साल 2019 में शादी रचाई थी। दोनों की शादी खूब सुर्खियों में रही थी। आकाश अंबानी ने अपनी बचपन की दोस्त श्लोका मेहता के साथ 9 मार्च, 2019 को मुंबई में रॉयल सेरेमनी में शादी की थी।
विज्ञापन
1 of 5
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अंबानी परिवार इन दिनों लगातार खबरों में है। अंबानी परिवार के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों इस साल जुलाई में सात फेरे लेंगे। इससे पहले गुजरात के जामनगर में शादी के प्री-वेडिंग कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं। देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग कार्यक्रम शुक्रवार 1 मार्च से 3 मार्च तक गुजरात के जामनगर में हो रहे हैं। इसे मौके पर अंबानी परिवार के बड़े बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की खूबसूरत स्टोरी के बारे में जानते हैं।
2 of 5
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता
- फोटो : सोशल मीडिया
मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता ने साल 2019 में शादी रचाई थी। दोनों की शादी खूब सुर्खियों में रही थी। आकाश अंबानी ने अपनी बचपन की दोस्त श्लोका मेहता के साथ 9 मार्च, 2019 को मुंबई में रॉयल सेरेमनी में शादी की थी। आकाश और श्लोका की लव स्टोरी बेहद खूबसूरत है। श्लोका मेहता हीरा कारोबारी रसेल और मोना मेहता की बेटी हैं। अंबानी और मेहता परिवार एक दूसरे को बखूबी जानता है। आकाश श्लोका को बचपन से पसंद करते थे।
3 of 5
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता
- फोटो : सोशल मीडिया
आकाश और श्लोका दोनों की पढ़ाई धीरूभाई आंबानी इंटरनेशनल स्कूल से हुई थी। यहीं दोनों की पहली बार मुलाकात हुई थी। आकाश और श्लोका ने बारहवीं का बोर्ड एग्जाम देने के बाद ही दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। इसके बाद श्लोका प्रिंस्टन यूनिवर्सिटी में पढ़ने के लिए चली गई थीं। उन्होंने यहां से मानव शास्त्र (एंथ्रोपॉलिजी) की पढ़ाई की। वहीं, आकाश नें ब्राउन यूनिवर्सिटी यूएस से ग्रेजुएशन कंप्लीट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जयमला डालने के बाद आकाश-श्लोका
- फोटो : instagram
इसके बाद श्लोका ने लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स एंव पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की थी। इकॉनॉमिक्स एंव पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स डिग्री लेने के बाद वह फिलहाल साल 2014 से हीरा कारोबार से जुड़े रोजी ब्लू फाउंडेशन का डायरेक्टर का पद संभाल रही हैं। फिलहाल श्लोका मेहता कनेक्टफॉर नामक संस्था में सह संस्थापक होने के नाते उसकी भी जिम्मेदारियां संभाल रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
आकाश और श्लोका
- फोटो : social media
आकाश ने श्लोका को गोवा में परिवार और करीबी दोस्तों के बीच प्रपोज किया था, जिसके बाद श्लोका ने शादी के लिए हां की थी और दोनों परिवारों ने ग्रैंड पार्टी सेलिब्रेशन किया था। इसके बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। दोनों की शादी की तस्वीरें खूब वायरल हुई थी। श्लोका के संगीत के लहंगे पर इनकी लव स्टोरी लिखी हुई थी। श्लोका के लहंगे पर उस जगह का नाम लिखा था, जहां आकाश ने उन्हें प्रपोज किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।