Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Shahid Kapoor Starrer Farzi 2 Big update know Here When Vijay Sethupathi Web Series Will Be Released
{"_id":"65e4a506c90b1f3ebb0ba928","slug":"shahid-kapoor-starrer-farzi-2-big-update-know-here-when-vijay-sethupathi-web-series-will-be-released-2024-03-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Farzi 2: शाहिद कपूर की 'फर्जी 2' को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब रिलीज होगी ये वेब सीरीज","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Farzi 2: शाहिद कपूर की 'फर्जी 2' को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब रिलीज होगी ये वेब सीरीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sun, 03 Mar 2024 09:59 PM IST
सार
हाल ही में एक बातचीत में शाहिद ने कहा, 'तो निश्चित रूप से 'फर्जी' का दूसरा सीजन आएगा। इस सीरीज के पहले पार्ट का जिस तरह से अंत हुआ था, वह काफी अच्छा था।
विज्ञापन
1 of 5
farzi
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन अहम भूमिका में नजर आई हैं। इसके साथ ही शाहिद के फैंस को लेकर एक खुशखबरी सामने आई है। शाहिद कपूर की वेब सीरीज 'फर्जी 2' को लेकर एक बड़ा अपने सामने आया है। शाहिद की वेब सीरीज 'फर्जी' 10 फरवरी, 2023 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी।
2 of 5
Farzi
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद कपूर और विजय सेतुपति स्टारर 'फर्जी' दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। फैंस को इसके दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार है। इस सीरीज में के के मेनन, राशी खन्ना और भुवन अरोड़ा भी नजर आए थे। सीरीज की कहानी एक निराश कलाकार की कहानी बताती है जो नकली पैसा बनाने का फैसला करता है।
इस वेब सीरीज के दूसरे सीजन को लेकर पुष्टि हो गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'फर्जी' की रिलीज डेट के बारे में बात करते हुए शाहिद कपूर ने कहा था कि अच्छी चीज में समय लगता है और कचरा जल्दी बन जाता है। खबर के मुताबिक, शाहिद कपूर की वेब सीरीज 'फर्जी 2' अगले साल 2025 के अंत तक रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शाहिद कपूर का देवा लुक
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में एक बातचीत में शाहिद ने कहा, 'तो निश्चित रूप से 'फर्जी' का दूसरा सीजन आएगा। इस सीरीज के पहले पार्ट का जिस तरह से अंत हुआ था, वह काफी अच्छा था। इसलिए बहुत कुछ घटित होने की संभावना है। हालांकि मैंने अभी ओटीटी के लिए किसी चीज के लिए हां नहीं कहा है। क्योंकि इस साल मेरी दो रिलीज थीं, लेकिन फर्जी 2 जरूर बनेगी।'
विज्ञापन
5 of 5
फर्जी की कास्ट के साथ शाहिद कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इसके अलावा राशि खन्ना ने सोशल मीडिया पर एक बातचीत में कहा, 'मेरी राज सर से बात हुई, जो हमारे निर्देशक हैं। उन्होंने मुझे बताया कि 'फर्जी 2' की शूटिंग अगले साल की शुरुआत में शुरू होगी। तो शायद 'फर्जी 2' अगली साल 2025 के अंत तक आ सकती है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।