उम्र के इस पड़ाव पर भी बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन काफी सक्रिय हैं। वह चाहें फिल्म करें, या कोई टीवी शो, उनकी उपस्थिति उसे चर्चा का केंद्र बना देती है। कुछ महीने पहले ही 'कल्कि 2898 एडी' में अपनी अदाकारी और एक्शन से दर्शकों का दिल जीतने वाले अमिताभ एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं।
KBC 16: अमिताभ बच्चन के शो में सिमरन ने जीते महज एक लाख बीस हजार, इस सवाल की वजह से खेल छोड़ने का लिया फैसला
टीवी के लोकप्रिय शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 16वां सीजन शुरू हो चुका है। इस शो के मेजबान के रूप में अमिताभ बच्चन एक बार फिर लौट आए हैं। इस क्विज शो का ये नवीनतम सीजन 12 अगस्त से प्रसारित हो रहा है। शो के पांचवे एपिसोड की शुरुआत रोल ओवर प्रतिभागी सिमरन बजाज के साथ शुरू हुई।
बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकार हैं रणवीर शौरी
सिमरन जिस सवाल पर खेल छोड़ने का फैसला किया, उसमें पूछा गया था कि कोलंबिया में किस पौधे के उत्पादन केंद्र शामिल हैं, जिसे 2011 में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल का दर्जा दिया गया था? इसके विकल्प में चार पौधों के नाम दिए गए थे। गेंहू, कॉफी, चाय और चीनी। इस सवाल का सही जवाब है कॉफी। हालांकि, सिमरन इसके जवाब को लेकर सुनिश्चित नहीं थीं, इसलिए उन्होंने खेल छोड़ने का फैसला किया।
Stree 2: शक्ति कपूर की 'सर कटी लाश' से हुई स्त्री 2 के 'सरकटे' की तुलना? 25 साल बाद फैंस ने जोड़ा कनेक्शन
खेल छोड़ने के बाद अमिताभ ने उनसे एक जवाब देने को कहा, तो उन्होंने कॉफी बताया, जो कि 3 लाख 20 हजार रुपये के सवाल का सही जवाब था। शो छोड़ने के बाद सिमरन ने कहा कि उन्होंने इस शो से एक बड़ी सीख ली है और वो सीख है खुद पर भरोसा रखना। बताते चलें कि सिमरन केबीसी के सेट पर शादी का जोड़ा पहने कर पहुंची थीं।
TMKOC: दिल्ली हाईकोर्ट से 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को मिली राहत, अवैध रूप से उपयोग हो रहे कंटेंट पर रोक
