फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amyra Dastur: मॉडलिंग से शुरुआत फिर हॉलीवुड तक भरी उड़ान, जैकी चेन की फिल्म में काम कर चुकी हैं अमायरा दस्तूर

Wed, 07 May 2025 10:20 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 07 May 2025 10:20 AM IST
सार

Amyra Dastur Birthday: अभिनेत्री अमायरा दस्तूर आज मंगलवार 07 मई को अपना जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने अपना करियर मॉडलिंग से शुरू किया। आइए जानते हैं उनके बारे में...

विज्ञापन
Amyra Dastur Birthday: Know About Actress career Movies life story and unknown facts
अमायरा दस्तूर - फोटो : इंस्टाग्राम-@amyradastur

अभिनेत्री अमायरा दस्तूर आज 07 मई को अपना जन्मदिन मना रही हैं। अमायरा उन सितारों में शामिल हैं, जिन्होंने बिना किसी गॉड फादर के इंडस्ट्री में जगह बनाई। वे फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक नहीं रखती हैं। मगर, काम उन्होंने साउथ से लेकर बॉलीवुड और हॉलीवुड तक किया है। अमायरा दस्तूर ने मॉडलिंग के अपने करियर की शुरुआत की थी। 


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Amyra Dastur (@amyradastur)

Amyra Dastur Birthday: Know About Actress career Movies life story and unknown facts
अमायरा दस्तूर - फोटो : इंस्टाग्राम-@amyradastur

16 की उम्र में शुरू कर दिया करियर
अमायरा का जन्म 07 मई 1993 को मुंबई में हुआ। उन्होंने 16 साल की उम्र से ग्लैमर वर्ल्ड में काम शुरू कर दिया। अमायरा ने धीरूभाई इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की। स्कूली दिनों में ही उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी। मॉडलिंग में नाम कमाने के बाद अमायरा ने एक्टिंग में कदम रखने का सपना देखना शुरू कर दिया था। 

HIT 3-Retro Day 5 Box Office: 'रेट्रो' से ज्यादा बेहतर स्थिति में ‘हिट 3’, जानिए पांचवें दिन का कलेक्शन

Amyra Dastur Birthday: Know About Actress career Movies life story and unknown facts
अमायरा दस्तूर - फोटो : इंस्टाग्राम-@amyradastur

जैकी चेन की फिल्म का बनी हिस्सा
साल 2013 में अमायरा ने इश्क फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, अमायरा की डेब्यू फिल्म फ्लॉप रही थी। इस फिल्म में अमायरा ने प्रतीक बब्बर के साथ काम किया है। डेब्यू फिल्म ही बेअसर रहने के बाद अमायरा ने और मेहनत और लगन से काम किया। लेकिन अमायरा की लगन के कारण ही उन्हें 2017 में अमायरा ने जैकी चेन की फिल्म 'कुंग फू योगा' मिली। 

Tariffs On Films: 'टैरिफ पर अभी कोई निर्णय नहीं', ट्रंप की टिप्पणी से मची खलबली के बाद व्हाइट हाउस का बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
Amyra Dastur Birthday: Know About Actress career Movies life story and unknown facts
अमायरा दस्तूर - फोटो : इंस्टाग्राम-@amyradastur

ओटीटी पर भी दर्ज कराई उपस्थिति
अमायरा बॉलीवुड में 25 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं, इसके साथ ही वे साउथ फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने तमिल और तेलुगु फिल्मों के अलावा पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। अमायरा ने  मिस्टर एक्स में एक्टर इमरान हाशमी के साथ काम किया। अमायरा ओटीटी की दुनिया में भी उपस्थिति दर्ज करा चुकी हैं। वे तांडव और मुंबई मेरी जान  जैसे शो का हिस्सा रही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed