फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anant-Radhika: 'गणपति विसर्जन' में ढोल की थाप पर नाचे अनंत-राधिका, धूमधाम से की ‘बप्पा’ की विदाई

Mon, 09 Sep 2024 10:12 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 09 Sep 2024 10:12 AM IST
विज्ञापन
Anant Ambani and radhika merchant dancing in ganpati visarjan many celebrities participated
गणपति विसर्जन में अंबानी परिवार - फोटो : इंस्टाग्राम
अंबानी परिवार ने धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ गणेश उत्सव मनाया। इस उत्सव में उनके करीबी दोस्त और बॉलीवुड के सितारों ने शिरकत की। बप्पा की पूजा अर्चना करने के बाद  रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनके परिवार ने रविवार रात 'गणपति विसर्जन' समारोह में हिस्सा लिया। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी से लेकर नवविवाहित अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट ने गणपति की विदाई की।


 
Anant Ambani and radhika merchant dancing in ganpati visarjan many celebrities participated
गणेश विसर्जन में नीता अंबानी - फोटो : इंस्टाग्राम
'गणपति विसर्जन' के दौरान ढोल की थाप पर अनंत और राधिका नाचते हुए नजर आएं। इस दौरान सभी पारंपरिक वेशभूषा में थे। रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी गुलाबी साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनकी बहू राधिका नीले रंग का कुर्ता पहने नजर आईं। सभी गणपति बप्पा के लिए सजाए गए ट्रक पर सवार होकर अपने मुंबई स्थित घर एंटीलिया से चौपाटी बीच पर विसर्जन स्थल तक गए। 
Shraddha Kapoor: वसन बाला ने मांगी श्रद्धा कपूर के फैंस से माफी, आलिया भट्ट की 'जिगरा' का किया है निर्देशन

 
Anant Ambani and radhika merchant dancing in ganpati visarjan many celebrities participated
राधिका मर्चेंट ने गणेश विसर्जन में बांटी मिठाई - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता मीजान जाफरी और शनाया कपूर भी गणपति विसर्जन के दौरान अंबानी परिवार में शामिल हुए। इस शुभ अवसर पर नीता अंबानी ने खूबसूरत कढ़ाई वाली साड़ी चुनी, जबकि मुकेश अंबानी ने कुर्ता पायजामा पहना था। नवविवाहित अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट को भी गणेश जी का आशीर्वाद लेते देखा गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Anant Ambani and radhika merchant dancing in ganpati visarjan many celebrities participated
ढोल की थाप पर थिरकते अनंत-राधिका - फोटो : इंस्टाग्राम
इस कार्यक्रम में बॉलीवुड की कुछ सबसे बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। सलमान खान, करीना कपूर, रेखा, सैफ अली खान, अर्जुन कपूर, बोनी कपूर, सारा अली खान, कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, अनन्या पांडे, भूमि पेडनेकर, सोनम कपूर और कई अन्य ने अंबानी के गणेश चतुर्थी समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। गायक बी प्राक भी समारोह में विशेष अतिथियों में शामिल थे। 

 
विज्ञापन
Anant Ambani and radhika merchant dancing in ganpati visarjan many celebrities participated
अंबानी परिवार का गणेश उत्सव - फोटो : इंस्टाग्राम
गायक बी प्राक ने अपने भावपूर्ण प्रदर्शन से गणपति पूजा में सभी भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गणेश चतुर्थी के दौरान भगवान गणेश को नई शुरुआत का देवता और बाधाओं को दूर करने वाले के रूप में पूजा जाता है। उनसे सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। गणेश उत्सव के दौरान लोग पंडालों और अपने घर में गणेश जी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-पाठ करते हैं। 
Shilpa Shetty Raj Kundra: शिल्पा ने मनाया पति का जन्मदिन, लिखा खास नोट, राज कुंद्रा ने किया जबर्दस्त भांगड़ा
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed