फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shilpa Shetty Raj Kundra: शिल्पा ने मनाया पति का जन्मदिन, लिखा खास नोट, राज कुंद्रा ने किया जबर्दस्त भांगड़ा

Mon, 09 Sep 2024 09:25 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 09 Sep 2024 09:25 AM IST
सार

बॉलीवुड की प्रसिद्ध जोड़ियों में से एक है बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की जोड़ी। आज 9 सितंबर को राज कुंद्रा का 49वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर शिल्पा ने राज का जन्मदिन मनाया साथ ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक खास वीडियो साझा किया और एक इमोशनल नोट भी लिखा। वहीं राज ने पार्टी के दौरान जबर्दस्त भांगड़ा डांस किया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Shilpa Shetty celebrates Cookie husband Raj Kundra 49 birthday 9 september with Viaan Samisha says I blessed
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा - फोटो : इंस्टाग्राम@theshilpashetty

पति के जन्मदिन पर शिल्पा शेट्टी ने राज का भांगड़ा करते हुए एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकराउंट पर साझा किया है, साथ ही उनके लिए एक खास नोट भी लिखा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा जमकर भागड़ा करते नजर आ रहे हैं। राज को यूं डांस करते देखकर शिल्पा बेहद खुश हैं और उनके साथ वो भी डांस मूव्स करती नजर आ रही हैं, लेकिन राज की तरह नहीं बल्कि वह स्लो मोशन में डांस करती दिखाई दे रही हैं।
 
Shilpa Shetty celebrates Cookie husband Raj Kundra 49 birthday 9 september with Viaan Samisha says I blessed
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा - फोटो : इंस्टाग्राम@theshilpashetty
शिल्पा ने 9 सितंबर को राज कुंद्रा का 49वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। शिल्पा शेट्टी ने राज का एक जबर्दस्त डांस वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सांझा किया। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि राज कुंद्रा पार्टी के दौरान भांगड़ा डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सफेद शर्ट, काली डेनिम, जैकेट और मैचिंग जूते पहने हुए, वह किसी को भी भागड़ा में कड़ी टक्कर दे सकते हैं। इस डांस वीडियो में राज की ऊर्जा और डांस कौशल वाकई काबिले तारीफ है।

View this post on Instagram

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

विज्ञापन
विज्ञापन
Shilpa Shetty celebrates Cookie husband Raj Kundra 49 birthday 9 september with Viaan Samisha says I blessed
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा - फोटो : इंस्टाग्राम@theshilpashetty
पति राज के बर्थडे  के लिए अपना प्यार और प्रशंसा जाहिर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने वीडियो साझा किया और लिखा, "मेरे जानने वाले सबसे अच्छे भांगड़ा डांसर के लिए! मेरे हमसफर, आप हमेशा जिंदगी भर यूं ही नाचते रहें, मुस्कुराते रहें... जन्मदिन मुबारक हो, मेरे कुकी। तुमसे इतना प्यार करती हूं, जितना तुम कभी नहीं जान पाओगे। वियान, समीशा और मैं तुम्हें अपनी जिंदगी में पाकर धन्य हैं।"
 
विज्ञापन
Shilpa Shetty celebrates Cookie husband Raj Kundra 49 birthday 9 september with Viaan Samisha says I blessed
शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम@theshilpashetty
यह पहली बार नहीं है जब शिल्पा ने पति की प्रशंसा की हो और दुनिया के सामने उनके अच्छे गुणों को उजागर किया हो। इस साल वैलेंटाइन डे पर भी उन्होंने राज के साथ एक मजेदार रील पोस्ट की थी और लिखा था, "मेरे इस पागल वैलेंटाइन के साथ यादों के बैंक तक हंसते हुए। लव यू। हैप्पी वैलेंटाइन"
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed