फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shraddha Kapoor: वसन बाला ने मांगी श्रद्धा कपूर के फैंस से माफी, आलिया भट्ट की 'जिगरा' का किया है निर्देशन

Mon, 09 Sep 2024 09:24 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Mon, 09 Sep 2024 09:24 AM IST
विज्ञापन
Jigra director Vasan Bala said sorry to Stree 2 actress Shraddha Kapoor fans for missing her name while praise
वसन बाला-श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @vasanbala/shraddhakapoor

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट की आगामी फिल्म 'जिगरा' का टीजर बीते रविवार को रिलीज हुआ। इसके बाद से ही इस फिल्म को लेकर काफी बातें की जा रही हैं। इस टीजर के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता काफी बढ़ती जा रही है। इस बीच फिल्म के निर्देशक ने श्रद्धा कपूर के फैंस से माफी मांगी है। दरअसल, जिगरा निर्देशक वसन बाला ने कुछ समय पहले श्रद्धा कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'स्त्री 2' की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया था। इस पोस्ट में उन्होंने फिल्म की पूरी टीम को टैग किया था, लेकिन अभिनेत्री को टैग करना भूल गए थे, जिस वजह से अभिनेत्री के फैंस ने उनकी काफी आलोचना की थी।

Jigra director Vasan Bala said sorry to Stree 2 actress Shraddha Kapoor fans for missing her name while praise
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor

श्रद्धा कपूर ने की थी 'जिगरा' की तारीफ
हाल में ही जिगरा का टीजर जारी किया गया था। आलिया और वेदांग रैना द्वारा साझा किए गए फिल्म के टीजर को श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिर से पोस्ट किया। उन्होंने इसे साझा करते हुए लिखा, "यह तो थिएटर में भाई के साथ देखना है।" उन्होंने इस पोस्ट में अपने भाई सिद्धांध कपूर को भी टैग किया। उन्होंने आलिया भट्ट को टैग करते हुए लिखा था, "क्या कमाल लड़की है। वहीं, वेदांग को टैग करते हुए उन्होंने लिखा था, क्या कमाल का ट्रेलर है। उन्होंने इस पोस्ट में जिगरा का हैशटैग भी जोड़ा था। उनके इस पोस्ट के जवाब में आलिया ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर श्रद्धा की तारीफ की और कहा,"हाहाहा थैंक यू माय ब्लॉकबस्टर स्त्री।"

Jigra director Vasan Bala said sorry to Stree 2 actress Shraddha Kapoor fans for missing her name while praise
वसन बाला - फोटो : इंस्टाग्राम @@vasanbala

वसन बाला ने श्रद्धा कपूर के फैंस से मांगी माफी
अब श्रद्धा द्वारा फिल्म की सराहना करने पर निर्देशक वसन बाला ने भी उनकी तारीफ करते हुए उनके फैंस से माफी मांगी है। वसन बाला ने अभिनेत्री द्वारा की गई सराहना का जवाब देते हुए उनके पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया। उन्होंने लिखा "धन्यवाद श्रद्धा, आशा है कि आप और सिद्धांत भी फिल्म का आनंद लेंगे। इस मामले से यह संबंधित नहीं है, लेकिन मैं आपके प्रशंसकों से क्षमा मांगन चाहता हूं। भूल चूक माफ।"  बताते चलें कि स्त्री 2 की तारीफ में किए अपने पोस्ट में वसन ने श्रद्धा का नाम शामिल करने से चूक गए थे, जिसके बाद अभिनेत्री के फैंस ने उन्हें काफी ट्रोल किया था। गौरतलब है कि फिल्म की सफलता के बाद क्रेडिट वॉर को लेकर कई फैंस श्रद्धा का समर्थन कर रहे हैं। 
Movies: सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों में इन अभिनेत्रियों ने अभिनय से जीता दिल, सूची में करीना का नाम भी शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
Jigra director Vasan Bala said sorry to Stree 2 actress Shraddha Kapoor fans for missing her name while praise
जिगरा - फोटो : यूट्यूब

11 अक्तूबर को रिलीज होगी 'जिगरा'
बताते चलें कि आलिया भट्ट, वेदांग रैना,  मनोज पाहवा अभिनीत 'जिगरा' एक इमोशनल एक्शन ड्रामा होने वाली है। इस फिल्म को आलिया के इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस और करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने साथ मिलकर बनाया है। फिल्म भावनात्मक रूप से काफी मजबूत होने वाली है। इसमें भाई-बहन की कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 
Aamir Khan: आमिर खान ने बेटे आजाद के साथ मनाई गणेश चतुर्थी, बहन निखत भी साथ आईं नजर

विज्ञापन
Jigra director Vasan Bala said sorry to Stree 2 actress Shraddha Kapoor fans for missing her name while praise
'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
ब्लॉकबस्टर हो चुकी है 'स्त्री 2' 
वहीं, श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना अभिनीत 'स्त्री 2' स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया है। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कमाई की है। फिल्म मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसके तहत 'स्त्री', 'भेड़िया', 'मुंजा' पहले ही रिलीज हो चुकी हैं। 

Films: इन फिल्मों में किया गया हॉलीवुड जैसे वीएफएक्स का इस्तेमाल, अब 'कंगुवा' में दिखेगा भव्य नजारा
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed