{"_id":"66de70eba35379ddb00a6273","slug":"govinda-did-not-like-his-comedy-films-had-announced-to-take-a-break-and-decided-to-do-serious-role-2024-09-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Govinda: लोग खूब हंसते थे, लेकिन गोविंदा को पसंद नहीं थी अपनी कॉमेडी फिल्में, ब्रेक लेने का किया था एलान","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Govinda: लोग खूब हंसते थे, लेकिन गोविंदा को पसंद नहीं थी अपनी कॉमेडी फिल्में, ब्रेक लेने का किया था एलान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Mon, 09 Sep 2024 09:22 AM IST
सार
गोविंदा अपने डांस और कॉमेडी फिल्मों की वजह से लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट कॉमेडी फिल्में दी हैं, लेकिन एक समय ऐसा भी आया था, जब गोविंदा ने ऐसी फिल्मों से खुद को दूर करने का फैसला लिया था और कुछ गंभीर किरदार करने की ठानी थी।
विज्ञापन
1 of 5
गोविंदा
- फोटो : इंस्टाग्राम @govinda_herono1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
गोविंदा अपने डांस और कॉमेडी फिल्मों की वजह से लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट कॉमेडी फिल्में दी हैं, लेकिन एक समय ऐसा भी आया था, जब गोविंदा ने ऐसी फिल्मों से खुद को दूर करने का फैसला लिया था और कुछ गंभीर किरदार करने की ठानी थी।
2 of 5
गोविंदा
- फोटो : इंस्टाग्राम @govinda_herono1
गोविंदा ने साल 2003 में रेडिफ को दिए एक साक्षात्कार में कॉमेडी फिल्मों से ब्रेक लेने का एलान किया था। उन्होंने कहा था कि उनकी कॉमेडी फिल्मों को कभी बढ़िया फिल्में नहीं बताया जाता। उन्हें टाइम पास फिल्में कहा जाता है। गोविंदा ने कहा था कि उन्हें एक ही तरह की कहानी वाली फिल्मों से नफरत है। इसलिए, अगर कोई ताजी और नई कहानी होगी तभी वो कॉमेडी फिल्म करेंगे।
3 of 5
गोविंदा
- फोटो : इंस्टाग्राम @govinda_herono1
गोविंदा ने ये घोषणा करते हुए कि अब से वो कॉमेडी फिल्मों में काम नहीं करेंगे, कहा था कि वो अपने नाम को खराब नहीं करना चाहते। उस वक्त उन्होंने इसे बाहर निकलने का सही समय बताया था। पुरस्कार नहीं मिलने पर उनका दर्द भी छलका था। गोविंदा ने कहा था कि उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में हमेशा पुरस्कारों के लिए नामांकित किया गया, लेकिन कभी जीत नहीं पाए।
राजा बाबू, हीरो नंबर 1, बड़े मियां छोटे मियां, दुल्हे राजा, पार्टनर, भागम भाग, चलो इश्क लडाएं और राजा भैया समेत कई कॉमेडी फिल्मों में काम करने वाले गोविंदा ने उस वक्त स्वीकार किया था कि वो गंभीर रोल कर-करके थक गए थे, जिसके बाद उन्होंने कॉमेडी फिल्मों में काम शुरू किया था।
साक्षात्कार में गोविंदा ने अपने करियर की पसंदीदा फिल्मों पर बात करते हुए कहा था कि उन्हें हत्या और स्वर्ग पसंद है। ये हैरानी की बात थी कि कॉमेडी फिल्मों से मशहूर हुए अभिनेता की जुबान पर अपनी एक भी कॉमेडी फिल्म का नाम नहीं आया था। गोविंदा ने भले ही कॉमेडी से दूर जाने का निर्णय लिया था, लेकिन वो कई बार फिल्मों में लोगों को गुदगुदाते नजर आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।