रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी और उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट का प्री वेडिंग फंक्शन पूरा हो चुका है। अनंत और राधिका की शादी से पहले आयोजित तीन दिवसीय प्री वेडिंग फंक्शन गुजरात के जामनगर में हुआ, जो एक मार्च से तीन मार्च तक चला। यह कार्यक्रम देश-विदेश की तमाम दिग्गज हस्तियों समेत बॉलीवुड सितारों से सजा हुआ था। इस भव्य समारोह की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए। समारोह में कई सितारों और परिवार के सदस्यों ने जबर्दस्त प्रस्तुतियां दीं। वहीं अब तक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें अनंत और राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन में नीता अंबानी 'घर मोरे परदेसिया' पर डांस करती नजर आ रही हैं।
Anant-Radhika Pre Wedding: नीता अंबानी ने 'घर मोरे परदेसिया' पर नृत्य कर बांधा समां, बेटी ईशा ने भी मिलाई ताल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीता अंबानी ने यह प्रस्तुति समारोह के दूसरे दिन दी थी। दूसरे दिन नीता अंबानी और उनकी बेटी ईशा अंबानी ने गर्मजोशी के साथ मेहमानों के पारंपरिक स्वागत के लिए विशेष प्रदर्शन किया। मां-बेटी ने फिल्म 'कलंक' के गाने 'घर मोरे परदेसिया' गाने पर धमाकेदार डांस किया। नीता अंबानी झिलमिलाती गोल्डन और सिल्वर साड़ी में नजर आईं। ईशा ने उनके साथ एक जैसे रंग के आउटफिट में ट्विन किया। मां-बेटी की जोड़ी को ताल मिलाते हुए देखा गया और लोगों ने उनका हौसला बढ़ाया।
#WATCH | Nita Ambani and daughter Isha perform to 'Ghar More Pardesia' at the Sangeet ceremony of Anant Ambani and Radhika Merchant, extending a warm, traditional welcome to guests from near and far to the pre-wedding celebrations in Jamnagar, Gujarat. pic.twitter.com/61US6QdvP7
— ANI (@ANI) March 5, 2024
अपनी बेटी के साथ डांस के अलावा नीता अंबानी को अपने पति मुकेश अंबानी के साथ एक रोमांटिक गाने पर डांस करते हुए देखा गया। इस समारोह में अंबानी परिवार ने अपने हाल के बीते वर्षों में इकठ्ठा की गईं प्यारी यादों को भी साझा किया, जिनमें अपने पोते-पोतियों और परिवार के नए सदस्यों का स्वागत करना शामिल था। उनके प्रदर्शन को सभी ने पसंद किया, कई लोग उनके लिए हूटिंग भी करते दिखे।
Indian Films: कश्मीर पर आधारित हैं ये फिल्में, लिस्ट में यामी की आर्टिकल 370 का भी नाम
समारोह का दूसरा दिन 'ए वॉक ऑन द वाइल्डसाइड' थीम पर 'जंगल फीवर' ड्रेस कोड के साथ जामनगर में अंबानी के पशु बचाव और पुनर्वास केंद्र वंतारा में आयोजित किया गया था। जामनगर के रिलायंस ग्रीन्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम में मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग, माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स और बॉलीवुड सितारे दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा सहित करीब 2000 मेहमानों ने भाग लिया था। मेहमानों ने दिन की थीम को पूरा करने के लिए फूल, पक्षी, बाघ और पशु के प्रिंट वाली ड्रेस पहनी थीं।
Actresses: को-स्टार से ज्यादा फीस ले चुकी हैं ये अभिनेत्रियां, लिस्ट में माधुरी से लेकर दीपिका तक के नाम शामिल
रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी इस साल 12 जुलाई को उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उससे पहले तीन दिन का प्री वेडिंग फंक्शन किया गया। इस पार्टी में कई बॉलीवुड सितारे भी नजर आए। इनमें शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, सैफ अली खान, करीना कपूर खान, वरुण धवन, अनिल कपूर, सारा अली खान, इब्राहिम अली खान, अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर, रानी मुखर्जी, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी शामिल थे। वहीं समारोह में शामिल होने के लिए एमएस धोनी, रोहित शर्मा और सचिन तेंदुलकर जैसी मशहूर खेल हस्तियां भी पहुंची थीं।
Kerala: केरल लॉन्च करेगा भारत का पहला सरकारी स्वामित्व वाला ओटीटी प्लेटफॉर्म, पहले चरण में 42 फिल्मों का चयन