देश के सबसे रईस बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग कार्यक्रमों पर पूरे देश की निगाहें टिकी हैं। तीन दिवसीय उत्सव 1 मार्च से शुरू होगा और 3 मार्च तक चलेगा। इसकी शुरुआत अंबानी परिवार ने बुधवार रात 'अन्न सेवा' के साथ कर दी। सितारों के जामनगर पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। इस बीच अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग की ड्रेस भी जामनगर पहुंचा दी गई हैं। किसने इन्हें तैयार किया है? आइए जानते हैं...
Anant Radhika Wedding: प्री-वेडिंग फंक्शन में कैसी होगी अनंत-राधिका की ड्रेस? इस डिजाइनर ने की हैं तैयार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन के बेटे की शादी से पूर्व कार्यक्रमों को हर तरह से शानदार बनाया गया है। सजावट से लेकर दावत तक का हर इंतजाम खास है। इस बीच प्रशंसकों की दिलचस्पी ये जानने में है कि आखिर अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग कार्यक्रमों की ड्रेस कैसी होगी? किसने उनकी ड्रेस डिजाइन की हैं? तो बता दें कि अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग कार्यक्रमों की ड्रेस इंडस्ट्री के चर्चित डिजाइन मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन की हैं।
अनंत और राधिका अपने प्री-वेडिंग उत्सव में जो ड्रेस पहनने वाले हैं, वह भी जामनगर पहुंच चुकी हैं। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कई लोग ड्रेस लेकर जाते नजर आ रहे हैं। ड्रेस जिन कवर में हैं, उन पर लिखा है, 'मनीष मल्होत्रा'। यह वीडियो विरल भियानी ने साझा किया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद कहा जा रहा है कि ये ड्रेस अनंत और राधिका की हैं।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पूर्व के कार्यक्रमों में मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। बुधवार शाम अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, अगस्त्य नंदा, जान्हवी कपूर और मानुषी छिल्लर समेत कई सितारे जामनगर पहुंचे। इनके अलावा डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी जामनगर पहुंच चुके हैं।
Phir Aayi Haseen Dilruba Teaser: 'रानी की कहानी में प्यार और पागलपन, दोनों अभी बाकी हैं', तापसी ने लूटी महफिल
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज जामनगर के लिए रवाना हुए हैं। मालूम हो कि अनंत और राधिका की शादी इस साल जुलाई में होगी। अभी इनके प्री-वेडिंग फंक्शन हैं। इनमें देश ही नहीं, बल्कि विदेश की भी कई चर्चित हस्तियां शामिल होने आ रही हैं।
Anant Radhika Wedding: जामनगर पहुंचीं अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग फंक्शन की ड्रेस, इस डिजाइनर ने की हैं तैयार