Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Patralekhaa revealed her break up with Raj Kumar Rao during the initial phase of their relationship
{"_id":"65e0631fa1af66c95c05f074","slug":"patralekhaa-revealed-her-break-up-with-raj-kumar-rao-during-the-initial-phase-of-their-relationship-2024-02-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Patralekhaa: राजकुमार से ब्रेकअप के बाद मुंबई छोड़ चुकी थीं पत्रलेखा, अभिनेत्री के इस कदम पर भड़की थी दोस्त","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Patralekhaa: राजकुमार से ब्रेकअप के बाद मुंबई छोड़ चुकी थीं पत्रलेखा, अभिनेत्री के इस कदम पर भड़की थी दोस्त
राजकुमार राव और पत्रलेखा बॉलीवुड के मोस्ट लविंग कपल्स में से एक हैं। दोनों को अक्सर किसी न किसी इवेंट में साथ देखे जाते हैं। अब हाल ही में, पत्रलेखा मुंबई के बांद्रा इलाके में मेहबूब स्टूडियो में आयोजित नेक्स्ट ऑन नेटफ्लिक्स इवेंट में मीडिया से बात की। इस दौरान अभिनेत्री ने अपने आगामी प्रोजेक्ट्स का खुलासा किया और बताया कि राजकुमार राव से ब्रेकअप के बाद उन्होंने मुंबई छोड़ने का मन बना लिया था।
2 of 5
राजकुमार राव और पत्रलेखा
- फोटो : सोशल मीडिया
पुराने दिनों को याद करते हुए पत्रलेखा ने कहा, "मेरा राज के साथ ब्रेकअप हुआ था। मैं बहुत दुखी थी और मैंने मुंबई छोड़ने के बारे में सोचा। मेरे एक दोस्त ने जोर देकर कहा कि मैं गोवा और बाकी सभी जगहों पर जाऊं। उसके बाद सब ठीक हो जाएगा। मैं गोवा गई और अपना मन साफ कर लिया। हालांकि, एक बार जब मैं बॉम्बे वापस आई, तो मैं फिर राज के पास वापस आ गई।"
3 of 5
राजकुमार राव-पत्रलेखा
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे बताया, 'मेरे दोस्त ने मुझे और राज को टीवी पर देखा और बहुत गुस्सा हुई।' अभिनेत्री की इन बातों को सुन होस्ट भी हंसने लगे थे। पत्रलेखा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर कई यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सबकी फ्रेंड्स ऐसी ही होती हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'यह तो मेरी ही कहानी लग रही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पत्रलेखा
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट पर बात करें तो राजकुमार राव इस साल कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। एक्टर की झोली में ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर लीड रोल में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा राजकुमार राव अपनी हिट फिल्म ‘स्त्री’ के सीक्वल में नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
5 of 5
पत्रलेखा
- फोटो : Social Media
पत्रलेखा के वर्कफ्रंट की वह जल्द ही 'वाइल्ड वाइल्ड पंजाब' और 'आईसी-814' में नजर आएंगी। 'वाइल्ड वाइल्ड पंजाब' और 'आईसी-814' जल्द ही नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।