सब्सक्राइब करें

DeepVeer Love Story: रामलीला से परवान चढ़ा दीपिका-रणवीर का प्यार, धूमधाम से रचाई शादी, अब बनने जा रहे पैरेंट्स

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Thu, 29 Feb 2024 11:44 AM IST
सार

दीपिका ने आज सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि वे अपने पहले बच्चे के स्वागत करने के लिए तैयार हैं। साथ ही अभिनेत्री ने डिलीवरी की भी घोषण की है। सितंबर 2024 में दीपिका और रणवीर के घर किलकारी गूंजेगी।

विज्ञापन
Deepika padukone  and ranveer singh going become parents know deepveer love story here
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। दीपिका ने आज सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि वे अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। साथ ही अभिनेत्री ने डिलीवरी के महीने की भी घोषणा की है। सितंबर 2024 में दीपिका और रणवीर के घर किलकारी गूंजेगी। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस से लेकर सेलेब्स तक हर कोई दीपिका के पोस्ट कर कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहा है। तो चलिए जानते हैं जल्द माता-पिता बनने जा रहे दीपवीर की लव स्टोरी के बारे में... 

Trending Videos
Deepika padukone  and ranveer singh going become parents know deepveer love story here
रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'दीपवीर' के नाम से मशहूर इस जोड़ी की लव स्टोरी बेहद फिल्मी है। दोनों सितारे फिल्म 'रामलीला' के दौरान ही एक-दूसरे के करीब आए थे। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की पहली मुलाकात डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के घर पर हुई थी। इसके बाद लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद आखिरकार दोनों ने शादी करने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें: Deepika Padukone: मां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण, बधाई देने वालों में सबसे आगे रहीं यह अभिनेत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika padukone  and ranveer singh going become parents know deepveer love story here
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका और रणवीर ने शादी से पहले ही सगाई की थी। कपल ने इस बात का खुलासा निर्माता करण जौहर के रियलिटी चैट शो में किया था। दीपिका और रणवीर ने बताया, 'हम दोनों ने साल 2015 में गुपचुप सगाई कर ली थी'। रणवीर ने इसके पीछे की वजह का खुलासा करते हुए बताया था कि वह किसी भी हालत में दीपिका को खोना नहीं चाहते थे। इसलिए उन्होंने बिना देर किए अपनी बहन और मां के साथ अभिनेत्री के लिए अंगूठी खरीदी और वैकेशन पर अचानक दीपिका को प्रपोज कर दिया था। रणवीर के प्रपोजल का दीपिका ने हां में जवाब दिया था।

Deepika padukone  and ranveer singh going become parents know deepveer love story here
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने सात समंदर पार इटली के लेक कोमो स्थित विला डेल बालबियानेलो में दो रीति-रिवाज से शादी की थी। 14 नवंबर को कपल ने कोंकणी शादी की थी, जिसमें अभिनेत्री ने अपनी मां की दी हुई कांजीवरम साड़ी पहनी थीं। वहीं, 15 नवंबर को सिंधी रिवाज से शादी की, जिसमें दीपिका पादुकोण ने सब्यसाची का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था।

यह भी पढ़ें: Nora Fatehi: 'बिग बॉस 9' में कुछ ऐसी दिखती थीं नोरा फतेही, वायरल वीडियो देख चकराया फैंस का दिमाग

विज्ञापन
Deepika padukone  and ranveer singh going become parents know deepveer love story here
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका पादुकोण की मां बनने की खबर पिछले काफी वक्त से सुर्खियों में थी। आज अभिनेत्री ने पोस्ट साझा कर इन खबरों पर मुहर लगा दी है। इस खुशखबरी के सामने आने के बाद कपल को ढेरों बधाईयां मिल रही हैं। बधाई देने वालों में कृति सेनन, माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा, रकुल प्रीत, मृणाल ठाकुर समेत कई  सितारों के नाम शामिल हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed