फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ananya Panday-Aditya Roy: क्या झूठी है आदित्य-अनन्या के ब्रेकअप की खबर? 'कंट्रोल' के बाद दोनों फिर आए साथ नजर

Sat, 19 Oct 2024 12:31 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 19 Oct 2024 12:31 PM IST
विज्ञापन
Ananya Panday And Aditya Roy Kapur feature in new ad of Eyewear brand amid their breakup rumors
आदित्य रॉय कपूर-अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम

कुछ समय पहले तक अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के अफेयर की खूब चर्चा रही। दोनों जहां भी जाते पैपराजी उन्हें कैमरे में कैद करने दौड़ पड़ते। दोनों स्टार्स को कई बार साथ-साथ छुट्टियों पर जाते भी देखा गया। लेकिन, इस साल की शुरुआत में अचानक खबर आई कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। लंबे वक्त तक दोनों साथ नजर भी नहीं आए। लेकिन, अब दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसके बाद लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या इनका पैचअप हो गया है? आइए समझते हैं पूरा मामला

Ananya Panday And Aditya Roy Kapur feature in new ad of Eyewear brand amid their breakup rumors
अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

अनन्या पांडे ने आज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर साझा की है। इसमें उनके साथ आदित्य रॉय कपूर भी नजर आ रहे हैं। इनके ब्रेकअप की खबरों से आहत फैंस खुश हैं। लेकिन, हकीकत जानकर फिर निराशा ही हाथ लगेगी। दरअसल, अनन्या और आदित्य की यह तस्वीर एक आईवियर ब्रांड के विज्ञापन से जुड़ी है। दोनों आईवियर ब्रांड के नए ऐड में साथ दिख रहे हैं।

Ananya Panday And Aditya Roy Kapur feature in new ad of Eyewear brand amid their breakup rumors
अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

अनन्या पांडे ने जैसे ही यह पोस्ट साझा की, यूजर्स ने धड़ाधड़ कमेंट करना शुरू कर दिया। उन्हें आदित्य के साथ देख फैंस खुशी से उछल पड़े। वहीं कुछ यूजर हैरानी जता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'हमें तो लगा था ब्रेकअप हो गया'। वहीं एक यूजर ने पूछा, 'क्या आप दोनों अभी साथ में हो?' वहीं, अनन्या के फैंस उन्हें सलाह दे रहे हैं कि 'आदित्य को छोड़ो अपने लिए कोई और देखो'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ananya Panday And Aditya Roy Kapur feature in new ad of Eyewear brand amid their breakup rumors
आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @ananyapanday @adityaroykapur

अनन्या पांडे ही नहीं, बल्कि आदित्य रॉय कपूर ने भी नए विज्ञापन की तस्वीरें साझा की हैं। लेकिन, गौर करने वाली बात है कि दोनों ने ही अपने-अपने पोस्ट में एक-दूसरे को टैग नहीं किया है। आदित्य और अनन्या 2022 में अपनी डेटिंग को लेकर खबरों में आए थे। लेकिन, साल 2024 की शुरुआत में इनके ब्रेकअप की खबरें सामने आईं।

विज्ञापन
Ananya Panday And Aditya Roy Kapur feature in new ad of Eyewear brand amid their breakup rumors
आदित्य रॉय कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@adityaroykapur

आदित्य रॉय कपूर ने हाल ही में करीना कपूर खान के पॉडकास्ट में अपने रिलेशनशिप पर चुप्पी तोड़ी। करीना कपूर खान के पॉडकास्ट शो व्हाट वीमेन वांट में आदित्य से उनके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में पूछा गया तो एक्टर ने कहा, 'क्या चिलिंग एक स्टेटस है? मैं एक चिलर हूं'। इस पर करीना ने कहा, 'आप हमेशा चिल करते रहते हैं आदि'।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed