{"_id":"66b9e4084b7c374845044f5e","slug":"ananya-panday-worshiped-lord-shiva-in-her-home-on-fourth-monday-of-sawan-shared-pictures-2024-08-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ananya Panday: शिव भक्ति में डूबी अनन्या पांडे, सावन के चौथे सोमवार पर की पूजा, साझा की तस्वीरें","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ananya Panday: शिव भक्ति में डूबी अनन्या पांडे, सावन के चौथे सोमवार पर की पूजा, साझा की तस्वीरें
अभिनेत्री अनन्या पांडे अक्सर सोशल मीडिया पर अपने नए घर की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। अनन्या ने सावन ने चौथे सोमवार को भगवान शिव की पूजा अपने घर में की। इसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट पर फैंस के साथ साझा की हैं। अभिनेत्री अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी इस तरह की तस्वीरें और पोस्ट अक्सर साझा करती रहती हैं।
2 of 5
अनन्या पांडे ने की शिव पूजा
- फोटो : इंस्टाग्राम @ananyapanday
अनन्या ने ये तस्वीरें अपने लिविंग रूम के अंदर से से साझा की हैं, पूजा की व्यवस्था टीवी और बुक शेल्फ के ठीक सामने की गई थी। तस्वीर में देखा जा सकता है कि शिवलिंग को एक छोटे से स्टूल पर रखा गया था, जिसे गेंदे और कमल के फूलों से सजाया गया था।वहीं, दूसरी तस्वीर घर में पूजा की जाने वाली शिवलिंग का क्लोजअप थी।
अनन्या ने कैप्शन में लिखा, ‘सावन सोमवार।’ उनकी इस पोस्ट पर उनकी मां भावना पांडे ने लाल दिल और हाथ जोड़े हुए इमोजी भी साझा की थी। उन्होंने भी उसी जगह से अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें साझा की हैं और कैप्शन में लिखा, ‘ओम नमः शिवाय। प्यार और शांति।’
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।