Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Double iSmart actor Puri Jagannadh shared his phone conversation with SS Rajamouli father Vijayendra Prasad
{"_id":"66b9df0bd4545e7284096990","slug":"double-ismart-actor-puri-jagannadh-shared-his-phone-conversation-with-ss-rajamouli-father-vijayendra-prasad-2024-08-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Puri Jagannadh: राजामौली के पिता ने मांगा था पुरी जगन्नाथ से ये अहसान, निर्देशक ने साझा किया दिलचस्प किस्सा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Puri Jagannadh: राजामौली के पिता ने मांगा था पुरी जगन्नाथ से ये अहसान, निर्देशक ने साझा किया दिलचस्प किस्सा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Mon, 12 Aug 2024 03:44 PM IST
सार
'लाइगर' की रिलीज के बाद दिग्गज निर्देशक एसएस राजामौली के पिता और दिग्गज लेखक तथा निर्माता विजयेंद्र प्रसाद ने उन्हें फोन कर एक एहसान मांगा था।
विज्ञापन
1 of 5
पुरी जगन्नाथ- विजयेंद्र प्रसाद
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पुरी जगन्नाथ साउथ के जाने-माने निर्देशक हैं। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म 'डबल आईस्मार्ट' की रिलीज को लेकर व्यस्त हैं। इस फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में वो लगातार मीडिया से बात कर रहे हैं। उनकी पिछली फिल्म 'लाइगर' बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी। अब दिग्गज निर्देशक ने इस फिल्म को लेकर एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है। उन्होंने मजेदार खुलासा करते हुए बताया कि 'लाइगर' की रिलीज के बाद दिग्गज निर्देशक एसएस राजामौली के पिता और दिग्गज लेखक तथा निर्माता विजयेंद्र प्रसाद ने उन्हें फोन कर एक एहसान मांगा था।
2 of 5
पुरी जगन्नाथ
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पुरी जगन्नाथ इस घटना जिक्र करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने बताया,"मेरी पिछली फिल्म लाइगर के फ्लॉप होने के एक हफ्ते बाद, मुझे विजयेंद्र प्रसाद गारु का फोन आया। वह मुझे कभी फोन नहीं करते, इसलिए मुझे उनका फोन आने पर आश्चर्य हुआ।" इसमें आगे जोड़ते हुए पुरी जगन्नाथ ने बताया कि फोन पर दिग्गज लेखक ने उनसे एक अहसान मांगते हुए अपनी अगली फिल्म की रिलीज से पहले कहानी सुनाने के लिए कहा। उन्होंने 'डबल आईस्मार्ट' निर्देशक से कहा कि वो छोटी-छोटी गलतियों की वजह से उनके जैसे निर्देशकों को असफल होते नहीं देख सकते।
3 of 5
'डबल आईस्मार्ट'
- फोटो : एक्स- @puriconnects
पुरी ने आगे कहा कि वह विजयेंद्र प्रसाद के फोन के बाद काफी भावुक हो गए थे। निर्देशक ने अपनी बात पूरी करते हुए कहा कि वो 'डबल आईस्मार्ट' की रिलीज के बाद उनसे जरूर मिलेंगे। इस बातचीत के दौरान पुरी जगन्नाथ ने अपनी आगामी फिल्म को बनाने के प्रति अपने समर्पण को लेकर भी बात की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ये फिल्म दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाली है।
दोनों बच्चों संग फुर्सत के पल बिताती नजर आईं नयनतारा
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
डबल आईस्मार्ट
- फोटो : एक्स- @puriconnects
बात करें फिल्म 'डबल आईस्मार्ट' की तो ये एक साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म है। इस फिल्म में राम पोथिनेनी, संजय दत्त और काव्या थापर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं, सयाजी शिंदे, मकरंद देशपांडे, श्रीनु आदि कलाकार सहायक भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म में हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेंगे। ये फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया जाएगा।
Shahrukh Khan: 'आपको हमेशा खुद से सवाल करना चाहिए, कभी संतोष नहीं करना चाहिए', किंग खान का युवाओं को खास संदेश
विज्ञापन
5 of 5
पुरी जगन्नाथ-अनन्या पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
बताते चलें कि 'लाइगर' साल 2022 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को पुरी जगन्नाथ ने लिखा और निर्देशित किया था। फिल्म एक स्पोर्ट्स रोमांटिक एक्शन फिल्म है, जिसमें विजय देवरकोंडा, माइक टायसन, अनन्या पांडे, राम्या कृषणन आदि कलाकार नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह असफल साबित हुई थी। निर्माताओं ने हाल ही में फिल्म का ट्रेलर साझा किया था जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। ट्रेलर में दिखाए गए एक्शन सीक्वेंस अच्छी तरह से तैयार किए गए हैं, जो आकर्षक पटकथा और उच्च मनोरंजन मूल्य का वादा करते हैं।
Stree 2: 'स्त्री 2' के प्रमोशन के दौरान श्रद्धा कपूर ने की अपने फैन की एक इच्छा पूरी, वायरल हुआ वीडियो
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।