Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Ananya Panday welcomes nephew as sister Alanna Panday Baby Boy born She becomes maasi chunki becomes nanaji
{"_id":"668b89109f506c035a0ca36d","slug":"ananya-pandey-welcomes-nephew-as-sister-alanna-panday-baby-boy-born-she-becomes-maasi-chunki-becomes-nanaji-2024-07-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Alanna Panday Baby Boy: मौसी बनीं अभिनेत्री अनन्या पांडे, बहन अलाना ने दिया बेटे को जन्म, चंकी बने नाना","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Alanna Panday Baby Boy: मौसी बनीं अभिनेत्री अनन्या पांडे, बहन अलाना ने दिया बेटे को जन्म, चंकी बने नाना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Mon, 08 Jul 2024 12:15 PM IST
सार
अनन्या पांडे की चचेरी बहन अलाना पांडे ने एक पोस्ट साझा की और बताया कि उन्होंने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। अनन्या अब मौसी बन गई हैं और वह बेहद खुश हैं। अलाना ने पति आइवर मैक्रे के साथ अपने बेटे का स्वागत किया है। अलाना ने जैसे ही ये जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की, उनकी बहन और बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे ने भी सोशल मीडिया पर मौसी बनने की खुशी जाहिर की। साथ ही अनन्या ने बताया कि उन्हें एक प्यारा सा भांजा हुआ है। इस जानकारी के बाद से ही फैंस उन्हें लगातार मौसी बनने की बधाइयां दे रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अनन्या पांडे-अलाना पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अनन्या पांडे की चचेरी बहन अलाना पांडे ने एक पोस्ट साझा की और बताया कि उन्होंने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। अनन्या अब मौसी बन गई हैं और वह बेहद खुश हैं। अलाना ने पति आइवर मैक्रे के साथ अपने बेटे का स्वागत किया है। अलाना ने जैसे ही ये जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की, उनकी बहन और बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे ने भी सोशल मीडिया पर मौसी बनने की खुशी जाहिर की। साथ ही अनन्या ने बताया कि उन्हें एक प्यारा सा भांजा हुआ है। इस जानकारी के बाद से ही फैंस उन्हें लगातार मौसी बनने की बधाइयां दे रहे हैं।
2 of 5
अनन्या पांडे-अलाना पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम
अनन्या पांडे की चचेरी बहन अलाना पांडे ने पिछले साल मार्च में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आइवर मैक्रे के साथ शादी रचाई थी। शादी के कुछ ही महीनों बाद अलाना प्रेग्नेंट हुईं। अलाना और आइवर ने कुछ महीने पहले एक वीडियो साझा करके इसकी घोषणा भी दी थी कि वे जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं।
3 of 5
अलाना
- फोटो : इंस्टाग्राम
अलाना और आइवर ने सोशल मीडिया पर एक बेहद ही खूबसूरत वीडियो अपने बच्चे के साथ बनाया और उसके स्वागत में इसे साझा किया है। उन्होंने सोमवार सुबह एक वीडियो के साथ बताया कि उन्हें एक बेटा हुआ है। इस खास वीडियो में अलाना, आइवर और उनका बेटा वीडियो में नजर आ रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अलाना के बेबी शावर में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे शामिल हुए थे, जिसमें गौरी खान, बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर, शनाया कपूर, महीप कपूर, अनन्या पांडे जैसे कई सेलेब्स मौजूद थे। बता दें कि अलाना एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं और पिछले साल उनकी शादी भी शाहरुख खान और कई लोगों की मौजूदगी में हुई थी। बच्चे के जन्म के बाद उनके फैंस माता-पिता को बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अनन्या पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम
अनन्या का खास वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और प्रशंसक उन्हें मौसी बनने की बधाई दे रहे हैं। अनन्या ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया और कैप्शन में लिखा, 'मेरा खूबसूरत बच्चा भांजा यहां है।' मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनन्या इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'कंट्रोल' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा अनन्या, अक्षय कुमार और आर माधवन की फिल्म 'शंकरा' में भी नजर आएंगी। अनन्या की आखिरी फिल्म 'खो गए हम कहां' थी, जिसमें उनके अभिनय की जमकर तारीफ हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।