फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhool Bhulaiyaa 3: अनीस बज्मी ने बताया शूटिंग का अनुभव, जाहिर कीं माधुरी के पहले शॉट पर टीम की प्रतिक्रिया

Sat, 02 Nov 2024 01:10 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sat, 02 Nov 2024 01:10 PM IST
सार

Anees Bazmee on Bhool Bhulaiyaa 3: 'भूल भुलैया 3' के निर्देशक अनीस बज्मी ने फिल्म के पहले दिन की शूटिंक को लेकर हाल में ही बात की है। उन्होंने इस दौरान अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के पहले शॉट को लेकर भी अनुभव साझा किया है, जिसमें उन्होंने सेट पर मौजूद पूरी टीम की प्रतिक्रिया जाहिर की है। 
 

विज्ञापन
Anees Bazmee recalled day 1 of Bhool Bhulaiyaa 3 shoot and reaction on Madhuri Dixit first shot
अनीस बज्मी - फोटो : इंस्टाग्राम

'भूल भुलैया 3' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और फैंस फिल्म को काफी पसंद भी कर रहे हैं। इस बीच अब फिल्म के निर्देशक अनीस बज्मी ने इसके पहले दिन की शूटिंग को याद किया। इस दौरान उन्होंने दिग्गज अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के साथ काम करने को लेकर बात की है। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में, बज्मी ने बताया कि उन्हें लेखन के चरण से ही 'भूल भुलैया 3' से बहुत उम्मीदें थीं। फिल्म निर्देशक ने याद किया कि जब पहला सीन शूट और एडिट किया गया, तो पूरी टीम को काफी अच्छा लगा था। निर्देशक ने आगे कहा कि सीन अच्छा लग रहा था,  क्योंकि कलाकार अपने किरदारों में थे।

Anees Bazmee recalled day 1 of Bhool Bhulaiyaa 3 shoot and reaction on Madhuri Dixit first shot
भूल भुलैया 3 - फोटो : यूट्यूब

अनीस ने शूटिंग के शुरुआती कुछ दिनों की महत्वता को लेकर आगे कहा, "शूटिंग के पहले दो-तीन दिन बहुत महत्वपूर्ण थे, क्योंकि हर कोई अलग-अलग फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाने के बाद इस फिल्म के लिए एक साथ आ रहा था। उदाहरण के लिए, कार्तिक ने चंदू चैंपियन की थी। विद्या पहले दिन से ही अपने किरदार में थीं, ऐसे में जब हमने माधुरी का पहला शॉट लिया, तो सेट पर मौजूद सभी लोगों ने उनके लिए ताली बजाई।"

Anees Bazmee recalled day 1 of Bhool Bhulaiyaa 3 shoot and reaction on Madhuri Dixit first shot
अनीस बज्मी और कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम @kartikaaryan

भरोसा था कुछ खास बना रहे हैं- अनीस बज्मी 
फिल्म निर्माता ने फिल्म की शानदार स्टारकास्ट को लेकर कहा कि इससे उन्हें काफी आत्मविश्वास महसूस हो रहा है। निर्देशक ने आगे जोर देकर कहा कि उन्हें अपनी फिल्म की प्रतिभाशाली स्टार कास्ट की वजह से आत्मविश्वास महसूस हुआ। हालांकि, उन्होंने कहा कि स्टार कास्ट तय होने से पहले से ही उन्हें भरोसा था कि टीम कुछ सुंदर और खास बनाने पर काम कर रही है। अनीस ने कलाकारों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें भी अपने किरदार पसंद आए थे। 
Bigg Boss 18: कौन हैं कशिश कपूर? बिग बॉस 18 में की वाइल्ड कार्ड एंट्री, दिग्विजय राठी से स्टेज पर हुआ झगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
Anees Bazmee recalled day 1 of Bhool Bhulaiyaa 3 shoot and reaction on Madhuri Dixit first shot
अनीस बज्मी - फोटो : इंस्टाग्राम

अनीस बज्मी ने बताईं फिल्म की यूएसपी
बातचीत के दौरान अनीस बज्मी से भूल भुलैया 3 की यूएसपी को लेकर पूछा गया। इस पर फिल्म निर्माता को इसकी एक खास यूएसपी चुनना मुश्किल लगा। अनीस ने कहा कि फिल्म में एक प्रतिभाशाली स्टार कास्ट, पंडितों की तिकड़ी, जिनमें संजय मिश्रा, राजपाल यादव और अश्विनी कालसेकर शामिल हैं, इन सब के अलावा एक खूबसूरत कहानी है। इसमें आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा,"यह आपको कई जगहों पर आश्चर्यचकित करता है और सबसे बढ़कर, माधुरी और विद्या जी का साथ में खूबसूरत गाना है, अमी जे तोमार 3.0 । इसमें बहुत सारी खासियतें हैं।"
Aamir Khan: बेटे आजाद के स्कूल के बारे में कुछ नहीं जानते आमिर, किरण राव बोलीं- ज्यादातर पिताओं की समस्या है

विज्ञापन
Anees Bazmee recalled day 1 of Bhool Bhulaiyaa 3 shoot and reaction on Madhuri Dixit first shot
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

साल 2007 में आई थी मूल फिल्म 'भूल भुलैया' 
बता दें कि भूल भुलैया फ्रेंचाइजी की ये तीसरी किस्त है। इस फ्रेंचाइजी की मूल किस्त साल 2007 में 'भूल भुलैया' के नाम से रिलीज हुई थी, जिसमें अक्षय कुमार और विद्या बालन मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था और फिल्म बेहद सफल रही थी। इसके 15 साल बाद साल 2022 में फिल्म का सीक्वल 'भूल भुलैया 2' रिलीज किया गया, जो एक नए निर्देशक, नई स्टारकास्ट और नई कहानी के साथ शुरू किया गया। फिल्म में कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू मुख्य भूमिकाओं में दिखे थे। अब हाल में ही 'भूल भुलैया 3' रिलीज हुआ है, जिसमें कार्तिक आर्यन, माधुरी दीक्षित, विद्या बालन, तृप्ति डिमरी आदि कलाकार नजर आ रहे हैं। 
Bigg Boss 18: क्या चुम दरंग को प्यार के लिए संकेत दे रहे हैं करण वीर? सलमान खान ने सुझा दिए प्यारे हैशटैग्स

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed