फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anjali Arora: अंजलि ने MMS लीक मामले में उठाया कदम, यूट्यूब चैनलों समते इनके खिलाफ मानहानि का मामला किया दायर

Mon, 15 Jan 2024 06:22 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 15 Jan 2024 06:22 PM IST
विज्ञापन
Anjali Arora Files Defamation Case Against Media Portals YouTube Channels on MMS Leak shared the video
अंजलि अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत के शो 'लॉकअप' फेम मॉडल, टीवी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया स्टार अंजलि अरोड़ा को कौन नहीं जानता। 'लॉक अप' से तो वह दुनियाभर में जानी-पहचानी जाने लगीं। 22 साल की ये अदाकारा कई म्यूजिक वीडियोज में भी काम कर चुकी हैं। अंजलि ने अब कई मीडिया पोर्टलों और यूट्यूब चैनलों के खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला किया है। जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

Anjali Arora Files Defamation Case Against Media Portals YouTube Channels on MMS Leak shared the video
अंजलि अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री अंजलि अरोड़ा कुछ महीने पहले एक एमएमएस के कथित तौर पर ऑनलाइन सामने आने के बाद चर्चा में थीं। अब एक्ट्रेस ने कई पोर्टल्स के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया है और अभिनेत्री पर उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंजलि ने पहले ही एफआईआर दर्ज करा दी है और पुलिस ने अब इस मामले की आधिकारिक जांच भी कर दी है।

बॉलीवुड फिल्मों की कहानियों से प्रेरित हुए हॉलीवुड निर्देशक, बनाए सुपरहिट फिल्मों के रीमेक

Anjali Arora Files Defamation Case Against Media Portals YouTube Channels on MMS Leak shared the video
अंजलि अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

घटना तब शुरू हुई थी जब कंगना रणौत के रिएलिटी शो 'लॉक अप सीजन 1' के बाद अंजलि अरोड़ा का एक एमएमएस वीडियो लीक हो गया था। इस वीडियो ने हर जगह विवाद पैदा कर दिया था। वीडियो के वायरल होने का बाद अंजलि को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था। काफी ट्रोलिंग के बाद अंजलि अरोड़ा ने अपना बयान जारी करते हुए बताया था कि वीडियो में वे नहीं हैं।

Bollywood Stars: इन बॉलीवुड सितारों की झोली में हैं विदेशी फिल्में, इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में दिखाएंगे अभिनय का दम

विज्ञापन
विज्ञापन
Anjali Arora Files Defamation Case Against Media Portals YouTube Channels on MMS Leak shared the video
अंजलि अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

वायरल वीडियो में एक महिला को आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया था और कई पोर्टल्स ने दावा किया था कि वह महिला अंजलि थीं। हालांकि, ट्रोल करने वालों की आलोचना करते हुए, अभिनेत्री ने तब स्पष्ट किया था कि उन्हें बदनाम करने के लिए वीडियो में छेड़छाड़ की गई थी। अब अभिनेत्री ने यह कदम उठा कर सभी को चौंका दिया है।

12th Fail: विक्रांत मैसी की फिल्म का धमाल जारी, ओटीटी रिलीज के बाद भी सिमेमाघरों में प्रदर्शित हो रही फिल्म

विज्ञापन
Anjali Arora Files Defamation Case Against Media Portals YouTube Channels on MMS Leak shared the video
अंजलि अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

अंजलि को रिएलिटी शो लॉक अप से प्रसिद्धि मिली, जिसे कंगना रणौत ने होस्ट किया था। उन्होंने अपने सह-प्रतियोगी मुनव्वर फारूकी के साथ अपनी नजदीकियों के कारण सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि, शो खत्म होने के तुरंत बाद दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर स्थिति साफ कर दी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed