सब्सक्राइब करें

Aankhon Ki Gustaakhiyan: रिलीज हुआ 'आंखों की गुस्ताखियां' का ट्रेलर, दिखी विक्रांत और शनाया की केमेस्ट्री

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 01 Jul 2025 07:29 PM IST
सार

Aankhon Ki Gustaakhiyan Trailer Out: फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' का निर्देशन संतोष सिंह कर रहे हैं। फिल्म में विक्रांत मैसी और शनाया कपूर अहम किरदार में हैं। फिल्म रस्किन बॉन्ड की लघु कहानी 'द आइज हैव इट' पर आधारित है।

विज्ञापन
Ankhon Ki Gustakhiyan Trailer Out see Vikrant massy and shanaya Kapoor love angle
आंखों की गुस्ताखियां - फोटो : यूट्यूब

विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में दोनों के प्यार से लेकर बिछड़ने तक की कहानी दिखाई गई है। दोनों एक दूसरे के साथ सैर करते हैं। एक दूसरे के साथ अच्छा पल बिताते हैं। इस दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हो जाता है। फिर आखिर में दोनों के रिश्तों में कड़वाहट आ जाती है।


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Zee Studios (@zeestudiosofficial)


Trending Videos
Ankhon Ki Gustakhiyan Trailer Out see Vikrant massy and shanaya Kapoor love angle
आंखों की गुस्ताखियां - फोटो : यूट्यूब

साथ-साथ नजर आते हैं विक्रांत और शनाया
ट्रेलर की शुरूआत इस तरह से होती है कि शनाया कपूर विक्रांत मैसी को एक थप्पड़ मारती हैं। इस पर विक्रांत कहते हैं 'तुम पागल हो क्या?' इसके बाद शनाया उन्हें सॉरी बोलती हैं। दोनों ट्रेन में एक साथ सफर करते और गाना गाते हुए नजर आते हैं। फिर दोनों एक दूसरे को अपना परिचय देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ankhon Ki Gustakhiyan Trailer Out see Vikrant massy and shanaya Kapoor love angle
आंखों की गुस्ताखियां - फोटो : यूट्यूब

विक्रांत ने पागलपन के बारे में बताया
ट्रेलर में आगे दिखाया गया है कि विक्रांत और शनाया एक दूसरे के साथ घूमते हैं और अजीब-अजीब हरकतें करते हैं। विक्रांत मैसी, शनाया से कहते हैं 'पागलपन क्या है मैडम। जो चीज लोगों को समझ में न आए, वह पागलपन है।'

यह खबर भी पढ़ें: Rhea Chakraborty: रिया चक्रवर्ती से लेकर ऐश्वर्या राय तक, इन अभिनेत्रियों ने साउथ से की अपने करियर की शुरुआत

Ankhon Ki Gustakhiyan Trailer Out see Vikrant massy and shanaya Kapoor love angle
आंखों की गुस्ताखियां - फोटो : यूट्यूब

ट्रेलर में दिखी सबसे खास चीज
ट्रेलर में जो सबसे अलग चीज दिखाई गई है वह यह है कि विक्रांत सीढ़ी पर चढ़े होते हैं। नीचे शनाया खड़ी होती हैं। ऐसे में विक्रांत मैसी की तौलिया खुल जाती है और शनाया के ऊपर गिर जाती है। इस पर विक्रांत मैसी कहते हैं कि मुझे नहीं पता कि यह कैसे खुल गया। इस पर शनाया कहती हैं कि चाहूं तो आंखें खोल सकती हूं। 
इसके बाद विक्रांत कहते हैं कि तुम मेरे पास आने के बहाने ढूंढ रही हो। इस पर शनाया कहती हैं कि मैं लड़की हूं। मुझे पास आने के बहाने नहीं चाहिए। मुझे जो चाहिए वह मैं ले लेती हूं।

विज्ञापन
Ankhon Ki Gustakhiyan Trailer Out see Vikrant massy and shanaya Kapoor love angle
आंखों की गुस्ताखियां - फोटो : यूट्यूब

फिल्म के बारे में
आपको बता दें कि फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' का निर्देशन संतोष सिंह कर रहे हैं। फिल्म में विक्रांत मैसी और शनाया कपूर अहम किरदार में हैं। फिल्म रस्किन बॉन्ड की लघु कहानी 'द आइज हैव इट' पर आधारित है। फिल्म में शनाया कपूर एक थिएटर आर्टिस्ट की भूमिका निभाएंगी और विक्रांत फिल्म में एक अंधे संगीतकार की भूमिका निभाएंगे।
फिल्म 11 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed