सब्सक्राइब करें

Rhea Chakraborty: रिया चक्रवर्ती से लेकर ऐश्वर्या राय तक, इन अभिनेत्रियों ने साउथ से की अपने करियर की शुरुआत

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 01 Jul 2025 06:14 PM IST
सार

Actresses Started Career in South: बॉलीवुड की कई मशहूर अभिनेत्रियों ने अपने करियर की शुरुआत साउथ की फिल्मों से की है। आइए इन एक्ट्रेसेस के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Bollywood Actresses Who Started Their Careers in South Cinema Rhea Chakraborty Aishwarya Rai Priyanka Chopra
रिया चक्रवर्ती, ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। अपने काम से ज्यादा रिया अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहीं। वह सुशांत सिंह राजपूत के केस को लेकर सुर्खियों में रहीं। रिया चक्रवर्ती बंगाली परिवार में जन्मीं और बॉलीवुड में नाम कमाया। उन्होंने सबसे पहले साल 2012 में तेलुगु फिल्म ‘तुनीगा तुनीगा’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। ऐसे में हम आपको उन बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने साउथ की फिल्मों से अपने अभिनय करियर की शुरूआत की।

Trending Videos
Bollywood Actresses Who Started Their Careers in South Cinema Rhea Chakraborty Aishwarya Rai Priyanka Chopra
कान फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय का दूसरा लुक - फोटो : एक्स (ट्विटर)

ऐश्वर्या राय
बॉलीवुड में सबसे ज्यादा मशहूर एक्ट्रेसेस में शामिल ऐश्वर्या राय ने अपने करियर की शुरुआत साउथ की फिल्म 'इरुवर (1997)' से की थी। इस फिल्म में वह मोहनलाल के साथ नजर आई थीं। उन्होंने 'और प्यार हो गया (1997)' से बॉलीवुड में कदम रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actresses Who Started Their Careers in South Cinema Rhea Chakraborty Aishwarya Rai Priyanka Chopra
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम-@priyankachopra

प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने साउथ की फिल्म 'मूवी थामीजान' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 2003 में 'द हीरो' से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 2015 में अमेरिकन टीवी सीरीज 'क्वानटीको' से हॉलीवुड के सफर की शुरूआत की।

यह खबर भी पढ़ें: Shweta Tiwari: क्या वाकई श्वेता तिवारी के पहले पति उन पर उठाते थे हाथ? राजा चौधरी ने खुद किया खुलासा

Bollywood Actresses Who Started Their Careers in South Cinema Rhea Chakraborty Aishwarya Rai Priyanka Chopra
दीपिका पादुकोण - फोटो : एक्स

दीपिका पादुकोण
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दीपिका पादुकोण ने भी अपने अभिनय करियर की शुरुआत साउथ की फिल्म से की थी। उन्होंने 2006 में आई साउथ की फिल्म 'ऐश्वर्या' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। उन्होंने साल 2007 में 'ओम शांति ओम' से बॉलीवुड में कदम रखा। बॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म शाहरुख खान के साथ थी।

विज्ञापन
Bollywood Actresses Who Started Their Careers in South Cinema Rhea Chakraborty Aishwarya Rai Priyanka Chopra
तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम- @taapsee

तापसी पन्नू
तापसी पन्नू बॉलीवुड में अपनी अलग अदाकारी के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने साल 2010 में आई साउथ की फिल्म 'झुम्माण्डि नादां' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। इस फिल्म के अलावा भी उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। उन्होंने 2013 में फिल्म 'चश्मे बद्दूर' से बॉलीवुड में अभिनय करियर की शुरुआत की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed