फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anubhav Sinha: 'मैं शाहरुख खान से बहुत ज्यादा प्रभावित था', 'रा वन' की बॉक्स ऑफिस असफलता पर बोले अनुभव सिन्हा

Sat, 28 Sep 2024 10:30 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 28 Sep 2024 10:30 AM IST
विज्ञापन
Anubhav Sinha lists everything about his ambitious film Ra One Failure Know What Director says
अनुभव सिन्हा, रावन - फोटो : इंस्टाग्राम @anubhavsinhaa

फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा ने अपनी फिल्म 'रा वन' के बारे में खुलकर बात की है। शाहरुख खान की सुपरहीरो एक्शन फिल्म दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुई थी। हालांकि, फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन काफी निराशाजनक रहा था। फिल्म में शाहरुख के साथ करीना कपूर ने भी स्क्रीन स्पेस साझा किया था और फिल्म के गाने आज भी लोगों की जुबां पर चढ़े हुए हैं। अब अनुभव सिन्हा ने बताया है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्यों कमाल नहीं दिखा सकी है।

Anubhav Sinha lists everything about his ambitious film Ra One Failure Know What Director says
अनुभव सिन्हा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

 फिल्म निर्माता ने कहा कि शाहरुख ने 'रा वन' के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दिया, लेकिन शायद वह जिस स्टार को निर्देशित कर रहे थे, उससे बहुत अधिक आकर्षित हो गए थे। मुकेश छाबड़ा के साथ मैशेबल इंडिया पॉडकास्ट के दौरान अनुभव सिन्हा ने कहा कि उन्होंने हाल ही में शाहरुख से मुलाकात की और उनके बीच 2011 में रिलीज हुई इस फिल्म का विषय सामने आया।

Anubhav Sinha lists everything about his ambitious film Ra One Failure Know What Director says
अनुभव सिन्हा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अनुभव सिन्हा ने कहा, 'मैंने उनसे कहा कि मैं आप पर इतना आकर्षित हो गया हूं और एक निर्देशक को अपने अभिनेता पर आकर्षित नहीं होना चाहिए। मैं वाराणसी से हूं। मेरे फिल्मों में आने से पहले ही संजय दत्त एक स्टार थ। 'दस' बनाते समय मैं उन्हें 'संजू' कहकर बुलाता था, फिर शाहरुख मेरे सामने स्टार बन गए, वह लगभग मेरे ही समय मुंबई आए थे । फिर जब वो स्टार बनने लगे तो मैं भी उनका फैन हो गया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Anubhav Sinha lists everything about his ambitious film Ra One Failure Know What Director says
अनुभव सिन्हा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निर्देशक ने आगे कहा, 'जब मैंने उनके साथ काम किया, तब तक वह एक बड़े शाहरुख खान थे और मुझे हमेशा आश्चर्य होता था कि लोगों की उनके जैसे स्टार तक पहुंच कैसे हो सकती है? तब तक मोबाइल फोन आ गए थे और मैंने एक दिन उन्हें मैसेज किया कि मैं एक ऐसी कहानी है, जो केवल उनके साथ ही बनाई जा सकती है। दस तब रिलीज हुई थी और शायद उन्हें यह पसंद आई होगी।'

विज्ञापन
Anubhav Sinha lists everything about his ambitious film Ra One Failure Know What Director says
अनुभव सिन्हा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जब फिल्म को 2011 की दिवाली में नकारात्मक समीक्षा मिली, तो यह गलत अभियानों का लक्ष्य बन गई। फिल्म निर्माता ने याद करते हुए कहा कि नेगेटिविटी इतनी तेजी से बढ़ने लगी कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कोई भी उनके फोन कॉल का जवाब नहीं दे रहा था। 'रा वन' के बाद लोगों ने मेरे कॉल का जवाब देना बंद कर दिया। सब कुछ खत्म हो गया, जब यह 2011 में रिलीज हुई तो इसने लगभग 150 करोड़ रुपये का कारोबार किया, लेकिन बहुत बुरी हुई थी मेरी, कि मुझे नहीं पता कि फिल्म कैसे बनाई जाती है। मुंबई में कोई भी मेरे कॉल का जवाब नहीं देता था, मेरे पास कोई काम नहीं था। ऐसा पांच-छह साल तक चलता रहा।

IIFA Utsavam 2024: आईफा उत्सवम में छाए साउथ सिनेमा के सितारे, नानी को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed