फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anup Jalota: 37 साल छोटी अभिनेत्री के साथ जुड़ा नाम; रेडियो, टीवी और बड़े पर्दे पर अनूप जलोटा ने किया कमाल

Tue, 29 Jul 2025 08:22 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 29 Jul 2025 08:22 AM IST
सार

Anup Jalota Birthday Special: भजन गायक अनूप जलोटा अपने काम से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। उन्होंने तीन शादियां कीं। उनका नाम 37 साल छोटी अभिनेत्री के साथ जुड़ा।

विज्ञापन
Anup Jalota Birthday Special he was in news because of his personal life linked with Jasleen Matharu
अनूप जलोटा - फोटो : सोशल मीडिया
भजन सम्राट के नाम से मशहूर भजन गायक अनूप जलोटा आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह गायक होने के साथ संगीतकार और अभिनेता भी हैं। उन्होंने भारत में भजन गायन को एक अलग आयाम दिया है। वह अपने करियर से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें।
Anup Jalota Birthday Special he was in news because of his personal life linked with Jasleen Matharu
अनूप जलोटा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अनूप जलोटा की शुरुआती जिंदगी
अनूप जलोटा का का जन्म 29 जुलाई 1953 को उत्तराखंड के शहर नैनीताल में हुआ। उनका ताल्लुक पंजाब के शाम चौरसिया घराने से है। उनके पिता पुरुषोत्तम दास जलोटा भी भजन गायक थे। अनूप जलोटा ने अपनी मेहनत और आवाज के दम पर भारतीय संगीत की दुनिया में एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कई भजनों के अलावा बॉलीवुड के गाने भी गाए हैं।
Anup Jalota Birthday Special he was in news because of his personal life linked with Jasleen Matharu
अनूप जलोटा - फोटो : अमर उजाला
रेडियो से लेकर बॉलीवुड तक का सफर
अनूप जलोटा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर ऑल इंडिया रेडियो से की थी। वह कोरस सिंगर थे। अनूप जलोटा को बॉलीवुड में अभिनेता मनोज कुमार लेकर आए थे। बताया जाता है कि मनोज कुमार को अनूप जलोटा की आवाज बहुत पसंद आई थी। ऐसे में उन्होंने अनूप को फिल्म 'शिरडी के साईं बाबा' में गाने का मौका दिया। यह फिल्म हिट रही थी। लोगों को अनूप जलोटा का गाना भी खूब पसंद आया। 
भारत सरकार की तरफ से उन्हें साल 2012 में पद्म श्री अवॉर्ड दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Anup Jalota Birthday Special he was in news because of his personal life linked with Jasleen Matharu
अनूप जलोटा - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी में किया काम
मशहूर भजन गायक अनूप जलोटा ने फिल्मों के अलावा टीवी में भी अच्छा काम किया है। साल 2002 से लेकर साल 2005 तक अनूप जलोटा स्टार प्लस के धारावाहिक 'धरम और हम' के प्रस्तुतकर्ता थे। अनूप जलोटा ने साल 2018 में 'बिग बॉस सीजन 12' में भी हिस्सा लिया था। इसके अलावा वह अलग-अलग तरह से टीवी शो का हिस्सा रहे।

यह खबर भी पढ़ें: RD Burman: आरडी बर्मन के घर को बचाने के लिए आगे आए फैंस, 7,000 से ज्यादा लोगों ने अधिकारियों से की यह गुजारिश
विज्ञापन
Anup Jalota Birthday Special he was in news because of his personal life linked with Jasleen Matharu
जसलीन मथारू - फोटो : इंस्टाग्राम
37 साल छोटी अभिनेत्री के साथ जुड़ा नाम
अनूप जलोटा अपने काम और करियर के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर खूब सुर्खियों में रहे हैं। वह 'बिग बॉस सीजन 12' में अभिनेत्री जसलीन मथारू के साथ शामिल हुए। दोनों ने यह कह कर शो में एंट्री ली थी कि वह दोनों रिश्ते में हैं। जसलीन ने तो शो के होस्ट सलमान खान के सामने कहा था कि वह अनूप जलोटा के साथ रिश्ते में हैं। अनूप जलोटा जसलीन मथारू से 37 साल बड़े थे। दोनों का रिश्ता सुर्खियों में रहा। हालांकि जब दोनों शो से बाहर निकले तो उन्होंने शो को स्क्रिप्टेड कहा। अनूप जलोटा ने जसलीन मथारू को अपनी शिष्या बताया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed