फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anupam Kher: जब महेश भट्ट को अनुपम खेर ने दिया था श्राप, करियर की पहली फिल्म के लिए करना पड़ा था काफी संघर्ष

Thu, 07 Mar 2024 07:06 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Thu, 07 Mar 2024 07:06 AM IST
विज्ञापन
Anupam Kher birthday known about bollywood veteran Actor life and struggle of career
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता अनुपम खेर की गिनती इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों में होती है। अनुपम ने अपने अभिनय से दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई और चार दशक से अधिक समय से इंडस्ट्री में लगातार सक्रिय हैं, लेकिन यहां तक पहुंचना उनका लिए आसान नहीं था। अनुपम ने इस सफलता को हासिल करने के लिए काफी संघर्ष किया और इंडस्ट्री के दिग्गजों में शुमार हुए। आज अनुपम खेर अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। चलिए आपको अनुपम के जीवन से जुड़ी संघर्षों और सफलता की कहानी को बताते हैं।


 

Anupam Kher birthday known about bollywood veteran Actor life and struggle of career
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम

अनुपम खेर का जन्म आज ही के दिन साल 1955 शिमला में हुआ था। अनुपम के पिता पुष्कर नाथ एक कश्मीरी पंडित थे जो पेशे से क्लर्क थे। अनुपम खेर की प्रारंभिक शिक्षा शिमला में ही हुई। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय दिल्ली से अपना ग्रेजुएशन किया और फिल्मों में काम करने मुंबई चले गए। करियर के शुरुआती दौर में अनुपम को काफी संघर्ष करना पड़ा।

Anupam Kher birthday known about bollywood veteran Actor life and struggle of career
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम

एक साक्षात्कार में अनुपम ने बताया था कि अपने शुरुआती दौर में वे रेलवे स्टेशनों पर सोया करते थे। हालांकि, अनुपम ने कभी अपने माता-पिता को ये बात नहीं बताई थी, क्योंकि वे नहीं चाहते थे कि उन्हें दुख हो। काफी संघर्ष करने के बाद अनुपम खेर को फिल्म 'सारांश' मिली। इस फिल्म में अनुपम ने एक बूढ़े पिता का किरदार निभाया था, जबकि वे उस वक्त वे 28 साल के थे। हालांकि, अनुपम ने साक्षात्कार में इस फिल्म से जुड़ा भी एक किस्सा बताया था। अनुपम ने बताया था, जब उन्होंने इसकी तैयारी शुरू कर दी थी तभी अचानक महेश भट्ट ने उन्हें इस फिल्म से निकालकर संजीव कुमार को कास्ट कर लिया था, जिससे अनुपम का काफी बुरा लगा था और मुंबई छोड़कर वापस लौटने की तैयारी कर चुके थे।
Lootere Trailer: हंसल मेहता की सीरीज 'लुटेरे' का ट्रेलर जारी, काफी रोमांचक है समुद्री लूट की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
Anupam Kher birthday known about bollywood veteran Actor life and struggle of career
अनुपम खेर और महेश - फोटो : सोशल मीडिया

यह बात अनुपम को इतनी बुरी लगी थी कि वे मुंबई छोड़ने से पहले महेश भट्ट को बुरा भला कहने उनके घर चले गए थे। अनुपम खेर ने साक्षात्कार में बताया था कि उन्होंने महेश भट्ट से कहा था आप सच्चाई पर फिल्म बना रहे हैं, लेकिन आपकी जिंदगी में सच्चाई नहीं है। मैं ब्राह्मण हूं, आपको श्राप देता हूं। ये सुनकर महेश भट्ट हैरान रह गए और उन्होंने अनुपम को रोक लिया। इसके बाद सारांश की शूटिंग शुरू हुई और फिल्म हिट रही।
Laapataa Ladies: महिला दिवस पर 'लापता लेडीज' के मेकर्स का स्पेशल ऑफर, सिर्फ इतने रुपये में देखें फिल्म

विज्ञापन
Anupam Kher birthday known about bollywood veteran Actor life and struggle of career
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम

सारांश के बाद अनुपम 'कर्मा', 'तेजाब', 'राम लखन', 'दिल', 'सौदागर', 'और 'हम आपके हैं कौन' जैसी फिल्मों में अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आए। अनुपम ने हॉलीवुड की कई फिल्मों में भी काम किया है। अपने करियर में अनुपम अब तक 500 से अधिक फिल्मों काम कर चुके हैं। हाल ही में एक साक्षात्कार में अनुपम ने कहा था कि वे 25 साल तक और भी काम करना चाहता हूं, एक एक्टर के तौर पर अभी बहुत कुछ करना बाकी है।'
Bramayugam: मेगास्टार ममूटी की 'भ्रमयुगम्' होगी ओटीटी पर रिलीज, जानिए कब और कहां देख सकते हैं फिल्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed