{"_id":"65e8aa2741438ac7b904aec4","slug":"huma-qureshi-dibyendu-bhattacharya-amit-sial-sohum-shah-patralekha-at-the-screening-of-maharani-3-2024-03-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maharani 3 Screening: 'महारानी 3' की स्क्रीनिंग में हुमा का दिखा स्टनिंग लुक, शो की पूरी स्टार कास्ट रही मौजूद","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Maharani 3 Screening: 'महारानी 3' की स्क्रीनिंग में हुमा का दिखा स्टनिंग लुक, शो की पूरी स्टार कास्ट रही मौजूद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Wed, 06 Mar 2024 11:21 PM IST
सार
सोनी लिव की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'महारानी 3' में एक बार फिर हुमा का रौबदार अंदाज देखने को मिलेगा। ये सीरीज सोनी लिव पर 7 मार्च को रिलीज होने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
1 of 5
महारानी 3 स्क्रीनिंग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'महारानी' के तीसरे सीजन 'महारानी 3' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। 'महारानी' ने हुमा के करियर को एक नई उंचाई दी है। सोनी लिव की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'महारानी 3' में एक बार फिर हुमा का रौबदार अंदाज देखने को मिलेगा। ये सीरीज सोनी लिव पर 7 मार्च को रिलीज होने के लिए तैयार है। इससे पहले आज मुंबई में इसकी स्क्रीनिंग रखी गई। इस दौरान हुमा कुरैशी समेत शो की पूरी स्टार कास्ट नजर आई।
2 of 5
महारानी 3 स्क्रीनिंग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वेब सीरीज 'महारानी 3' की स्पेशल स्क्रीनिंग में हुमा कुरैशी लाल और काले रंग के आउटफिट में दिखाई दीं। वह लाल रंग की पेंट और श्रग के साथ काले क्रॉप टॉप में बेहद स्टनिंग लग रही हैं। उन्होंने खुले बाले, मेकअप और सिल्वर कलर के ईयररिंग्स के साथ अपने लुक को पुरा किया. इस दौरान वह पैपराजी के सामने कई पोज देती हुई दिखाई दी हैं।
महारानी 3 स्क्रीनिंग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'महारानी 3' की स्क्रीनिंग पर हुमा कुरैशी के साथ दिब्येंदु भट्टाचार्य, अतुल तिवारी, अमित सियाल, पत्रलेखा, जहीर इकबाल और साकिब सलीम समेत तमाम सितारे दिखाई दिए। सभी सितारों ने फैंस के सामने एक से बढ़कर एक पोज दिए। स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान फिल्म की टीम एक साथ पैपराजी के सामने पोज देती हुई दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
महारानी 3 स्क्रीनिंग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'महारानी 3' राजनीतिक ड्रामा सीरीज का बहुप्रतीक्षित सीजन हुमा और पूरी टीम के लिए एक उतार-चढ़ाव भरा सफर रहा है। पहले दो सीजन में हुमा ने रानी भारती का किरदार निभाया, जिसने राजनीति की दुनिया में अपनी ताकत और लचीलेपन से दर्शकों के दिलों पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
5 of 5
महारानी 3 स्क्रीनिंग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हुमा कुरैशी की 'महारानी 3' 1990 के दशक में बिहार पर आधारित है और राज्य में हुई सच्ची राजनीतिक घटनाओं से प्रेरित है। सीरीज में हुमा कुरेशी मुख्य भूमिका में हैं। इसके साथ ही सोहम शाह, अमित सियाल, कानी कुसरुति और इनामुलहक भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह कल गुरुवार, सात मार्च को सोनी लिव पर रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।