{"_id":"65e86d65b6932c2162085126","slug":"asha-bhosle-met-with-home-minister-amit-shah-in-mumbai-she-sings-abhi-na-jao-chhod-kar-see-photos-2024-03-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Asha Bhosle: आशा भोसले ने मुंबई में अमित शाह से की मुलाकात, गृह मंत्री के सामने गाया 'अभी ना जाओ छोड़ कर'","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Asha Bhosle: आशा भोसले ने मुंबई में अमित शाह से की मुलाकात, गृह मंत्री के सामने गाया 'अभी ना जाओ छोड़ कर'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Wed, 06 Mar 2024 06:50 PM IST
सार
आशा भोसले इस दौरान फ्लोरल क्रीम कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं। अमित शाह से मुलाकात के दौरान उन्होंने साल 1961 की फिल्म 'हम दोनों' का गाना 'अभी ना जाओ छोड़ कर' भी गाया था।
विज्ञापन
1 of 5
आशा भोसले, गृह मंत्री अमित शाह, जनाई भोसले
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले अपनी गायकी के लिए जानी जाती हैं। उनकी शानदार आवाज से वह सभी को मंत्रमुग्ध कर देती हैं। आशा भोंसले ने सोमवार को मुंबई में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में आशा भोसले और अमित शाह सोफे पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा गायिका की पोती जनाई भोसले ने आज इस दौरान की तस्वीरें भी साझा की हैं।
2 of 5
आशा भोसले, गृह मंत्री अमित शाह, जनाई भोसले
- फोटो : सोशल मीडिया
आशा भोसले इस दौरान फ्लोरल क्रीम कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं। अमित शाह से मुलाकात के दौरान उन्होंने साल 1961 की फिल्म 'हम दोनों' का गाना 'अभी ना जाओ छोड़ कर' भी गाया था। वीडियो में ये गाना सुनकर अमित शाह मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर गायिका के फैंस को ये वीडियो बेहद पसंद आ रहा है।
आशा भोसले, गृह मंत्री अमित शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा जनाई भोसले ने भी इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा की हैं। एक तस्वीर में अमित शाह और जनाई ने हाथ जोड़कर एक दूसरे का अभिवादन किया। वहीं, दूसरी तस्वीर में अमित शाह जनाई को आशिर्वाद देते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, दोनों तस्वीरों में आशा भोसले मुस्कुराती हुई दिखाई दे रही हैं। तस्वीरें पोस्ट जनाई ने लिखा, 'दिन की शुरुआत करने का शानदार तरीका।' इसके साथ ही उन्होंने हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी साझा किया है।
आशा भोसले, गृह मंत्री अमित शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, गृह मंत्री ने आशा से मुलाकात की और उनकी फोटोबायोग्राफी बेस्ट ऑफ आशा का अनावरण किया। पुस्तक का विमोचन गृह मंत्री के हाथों किया गया, जो मुंबई के दौरे पर हैं। सामने आई तस्वीरों में गृह मंत्री और गायक बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने बेस्ट ऑफ आशा किताब के साथ पोज भी दिए।
विज्ञापन
5 of 5
आशा भोसले
- फोटो : सोशल मीडिया
आशा भोसले को हिंदी सिनेमा की सबसे सफल गायिकाओं में से एक के रूप में जाना जाता है। आठ दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने कई भारतीय भाषाओं में फिल्मों और एल्बमों के लिए गाने रिकॉर्ड किए हैं। उन्हें अपनी शानदार गायिकी के लिए कई पुरस्कारों से भी नवाजा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।