फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anant Radhika: आंसू से भरी आखों के साथ अनंत के पास आती दिखीं राधिका, करण ने साझा किया भावुक कर देने वाला पोस्ट

Wed, 06 Mar 2024 05:01 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Wed, 06 Mar 2024 05:01 PM IST
सार

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग कार्यक्रम की तस्वीरों और वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ऐसे में आज बुधवार, 6 मार्च को करण जौहर ने प्री-वेडिंग फंक्शन से एक इमोशनल वीडियो साझा किया है। 

विज्ञापन
Karan Johar Shared Emotional video from Anant Ambani and Radhika Merchant Pre Wedding Event See Post
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट - फोटो : सोशल मीडिया

मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट इस साल जुलाई में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उससे पहले गुजरात के जामनगर में तीन दिवसीय प्री वेडिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एक मार्च से शुरू हुए इस कार्यक्रम का तीन मार्च को समापन हो गया है। यह कार्यक्रम देश-विदेश की तमाम दिग्गज हस्तियों समेत बॉलीवुड सितारों से सजा हुआ था। करण जौहर ने आज एक वीडियो साझा किया है, जिसमें अंबानी परिवार के सदस्यों की भावनाओं को खूबसूरती से दिखाया गया है।

Karan Johar Shared Emotional video from Anant Ambani and Radhika Merchant Pre Wedding Event See Post
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट - फोटो : सोशल मीडिया

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग कार्यक्रम की तस्वीरों और वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ऐसे में आज बुधवार, 6 मार्च को करण जौहर ने प्री-वेडिंग फंक्शन से एक इमोशनल वीडियो साझा किया है। इस वीडियो का निर्माण करण के धर्मा प्रोडक्शंस के 'धर्मा 2.0' द्वारा किया गया है। दो मिनट के इस वीडियो में दुल्हन बनीं राधिका मर्चेंट को फिल्म कभी खुशी कभी गम के 'देखा तेनु पहली पहली बार वे' पर अनंत अंबानी के पास आते हुए देखा जा सकता है।  

March 2024 Movie Calendar: ‘बस्तर’ और ‘योद्धा’ के नाक में दम करने आ रहा ‘कुंगफू पांडा’, और आखिरी शुक्रवार को..

Karan Johar Shared Emotional video from Anant Ambani and Radhika Merchant Pre Wedding Event See Post
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट को भावुक होते हुए देखा जा सकता है। इसके अलावा राधिका को आते हुए देख मुकेश अंबानी को भावुक होते हुए देखा जा सकता है। उनके साथ खड़ी नीता अंबानी उन्हें संभालती हुई दिखाई दे रही हैं। मुकेश अंबानी वीडियो में अपने आंसू पोछते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, दुल्हन बनीं राधिका आंसुओं से भरी आंखों के साथ 'देखा तेनु पहली पहली बार वे' पर उत्साह के साथ अनंत के पास पहुंचती हैंं। 

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Johar Shared Emotional video from Anant Ambani and Radhika Merchant Pre Wedding Event See Post
अनंत-राधिका प्री वेडिंग - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर ने वीडियो साझा कर लिखा, 'दिल से बधाई हो, अनंत और राधिका को हार्दिक बधाई। फंक्शन न सिर्फ अपार प्रेम के साथ बल्कि हमारी गौरवशाली भारतीय परंपराओं की खूबसूरती से भरा रहा। शादी से पहले के कार्यक्रम हर किसी के दिलों में परिवार के प्रति प्यार का प्रमाण है। नीता भाभी और मुकेश भाई को मेरा बहुत प्यार। साथ ही राधिका और अनंत को दिल से बहुत सारा प्यार और बधाई।'

विज्ञापन
Karan Johar Shared Emotional video from Anant Ambani and Radhika Merchant Pre Wedding Event See Post
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट - फोटो : सोशल मीडिया

राधिका-अनंत के प्री वेडिंग कार्यक्रम में कई बॉलीवुड सितारे नजर आए। इनमें शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, सैफ अली खान, सारा अली खान, करीना कपूर खान, वरुण धवन, इब्राहिम अली खान, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर समेत कई सितारे शामिल थे। 

Upendra : उपेंद्र का आगामी फिल्म 'यूआई' को लेकर बड़ा खुलासा, करेंगे नौ भाषाओ में रिलीज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed