मार्च के पहले सप्ताह में रिलीज हॉलीवुड की फिल्म 'ड्यून पार्ट 2' ने इसके साथ रिलीज हिंदी और दूसरी भारतीय भाषाओं की फिल्मों के छक्के छुड़ा दिए हैं। दर्शकों की निगाहें इस महीने रिलीज होने वाली हॉलीवुड की बाकी फिल्मों पर है। इस महीने सबसे दिलचस्प दिन होगा 15 मार्च का जब बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी हिंदी फिल्मों ‘शैतान’ और ‘योद्धा’ को बच्चों के बीच बेहद लोकप्रिय फिल्म फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म ‘कुंग फू पांडा 4’ से भिड़ना होगा। मुकाबला दिलचस्प महीने के आखिरी शुक्रवार को भी होने वाला है, जब ‘गॉडिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायार’ से हिंदी फिल्मों ‘क्रू’ और ‘दो और दो प्यार’ का सामना होगा। आइए आपको बताते हैं इस महीने रिलीज हो रही महत्वपूर्ण हॉलीवुड फिल्मों के बारे में...
March 2024 Movie Calendar: ‘बस्तर’ और ‘योद्धा’ के नाक में दम करने आ रहा ‘कुंगफू पांडा’, और आखिरी शुक्रवार को..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म : डैमसेल (8 मार्च 2024 )
फिल्म 'डेमसेल' अमेरिकी डार्क फंतासी फिल्म है। जुआन कार्लोस फ्रेस्नाडिलो के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मिल्ली बॉबी ब्राउन, रे विंस्टोन, निक रॉबिन्सन, शोहरे अघदाशलू , एंजेला बैसेट और रॉबिन राइट की मुख्य भूमिकाएं हैं। इस फिल्म में दिखाया गया है कि एक कर्तव्यपरायण आश्रित युवा रईस से एक सुंदर राजकुमार से शादी करने के लिए तैयार हो जाती है, लेकिन उसे जब पता चलता है कि उसका परिवार एक ऋण चुकाने के लिए उसकी बलि देने का इरादा रखता है तो वहां से वह एक डरावने अजगर की गुफा में छुप जाती है।
फिल्म: रोड हाउस (15 मार्च 2024)
फिल्म 'रोड हाउस' एक अमेरिकी एक्शन फिल्म है। डौग लिमन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जेक गिलेनहाल, डेनिएला मेल्चियोर, कॉनर मैकग्रेगर और अन्य की मुख्य भूमिकाएं हैं। इस फिल्म की कहानी फ्लोरिडा कीज के एक बाउंसर के इर्द - गिर्द घूमती हैं। इस फिल्म में बाउंसर की भूमिका अभिनेता जेक गिलेनहाल ने निभाई है। यह फिल्म संयुक्त राज्य अमेरिका में 15 मार्च को रिलीज हो रही है और इस फिल्म को 21 मार्च 2024 से प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।
फिल्म : कुंग फू पांडा 4 (15 मार्च 2024)
फिल्म 'कुंग फू पांडा 4' अमेरिकी एनिमेटेड मार्शल आर्ट कॉमेडी फिल्म है। माइक मिशेल के निर्देशन में बनी यह फिल्म 'कुंग फू पांडा’ फ्रेंचाइजी की चौथी कड़ी है। इसमें जैक ब्लैक, डस्टिन हॉफमैन, जेम्स होंग, ब्रायन क्रैंस्टन और इयान मैकशेन पिछली फिल्मों की अपनी भूमिकाओं को फिर से आवाजें दें रहे हैं। इसके अलावा अक्वाफिना, के हुई क्वान, रोनी चिएंग, लोरी टैन चिन और वियोला डेविस को नए पात्रों की आवाजों के रूप में शामिल किया गया है। इस फिल्म में पो को एक नए योद्धा को प्रशिक्षित करने का काम सौंपा गया है। लेकिन उसकी योजनाएं तब एक अप्रत्याशित मोड़ लेती हैं जब एक भयानक आकार बदलने वाली जादूगरनी उसके स्टाफ ऑफ विजडम को निशाना बनाती है। यह फिल्म 8 मार्च 2024 को संयुक्त राज्य अमेरिका में रिलीज हो रही है और भारत में 15 मार्च 2024 को रिलीज होगी।
फिल्म : द अमेरिकन सोसायटी ऑफ मैजिकल नीग्रोज (15 मार्च 2024)
फिल्म 'द अमेरिकन सोसायटी ऑफ मैजिकल नीग्रोज' का निर्माण - लेखन और निर्देशन कोबी लिबी ने किया है। इस फिल्म में एक युवक को गोरे लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध जादुई काले व्यक्तियों के एक गुप्त समूह में शामिल किया गया है। शुरू में अपनी नई क्षमताओं से मोहित होकर, वह आजीवन दायित्व को पूरा करने के लिए अलौकिक तरीकों को अपनाने की नैतिकता पर विचार करना शुरू कर देता है। इस फिल्म में जस्टिस स्मिथ, डेविड एलन ग्रायर, ड्रू टार्वर, माइकेला वॉटकिंस, आयशा हिंड्स, टिम बाल्ट्ज, रूपर्ट फ्रेंड और निकोल बायर की प्रमुख भूमिकाएं हैं।