फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rupali Ganguly: राजनीति में आईं टीवी की 'अनुपमा', दिल्ली पहुंचकर भाजपा में शामिल हुईं

Wed, 01 May 2024 12:20 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 01 May 2024 12:20 PM IST
विज्ञापन
Anupama Show Fame Actress Rupali Ganguly joins BJP at the party headquarters in Delhi
रुपाली गांगुली - फोटो : एएनआई

टीवी शो 'अनुपमा' के जरिए घर-घर में मशहूर अदाकारा रुपाली गांगुली ने राजनीतिक पारी शुरू कर दी है। वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक अभिनेत्री आज बुधवार को दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पहुंचीं और पार्टी में शामिल हुईं।


 

Anupama Show Fame Actress Rupali Ganguly joins BJP at the party headquarters in Delhi
अनुपमा - फोटो : सोशल मीडिया

रुपाली आज दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचीं। यहां अभिनेत्री ने पार्टी जॉइन की। रुपाली गांगुली के साथ-साथ फिल्म निर्देशक अमय जोशी भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। अमय ने कई मराठी फिल्मों का निर्देशन किया है

Anupama Show Fame Actress Rupali Ganguly joins BJP at the party headquarters in Delhi
भाजपा से जुड़ीं रुपाली गांगुली - फोटो : एएनआई

रुपाली गांगुली टीवी जगत की चर्चित अभिनेत्री हैं। इन दिनों वह लोकप्रिय धारावाहिक 'अनुपमा' में नजर आ रही हैं। इस शो की टीआरपी जबर्दस्त है। शो में रुपाली मुख्य किरदार अनुपमा की भूमिका में हैं। फैंस उन्हें काफी पसंद करते हैं। अभिनय की दुनिया में सिक्का चलाने के बाद रुपाली राजनीति के मैदान में आ गई हैं।
Ram Charan: फिल्म गेम चेंजर की शूटिंग शुरू, चेन्नई लौटे राम चरण, फैंस हुए उत्साहित

विज्ञापन
विज्ञापन
Anupama Show Fame Actress Rupali Ganguly joins BJP at the party headquarters in Delhi
भाजपा से जुड़ीं रुपाली गांगुली - फोटो : एएनआई

रुपाली सोशल मीडिया पर भी खूब छाई रहती हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उनके करीब 2.9 मिलियन यानी 20 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर हैं। एक दिन पहले ही यानि मंगलवार रात मुंबई में रुपाली ने अपने जन्मदिन की पार्टी में खूब मस्ती की। मालूम हो कि अभिनेत्री 5 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाती हैं। जन्मदिन के बाद उन्होंने पार्टी की। 
Heeramandi Review: भंसाली के 14 साल पहले देखे सपनों का अद्भुत संसार, तवायफों की साजिशों की रंग बदलती शह और मात

विज्ञापन
Anupama Show Fame Actress Rupali Ganguly joins BJP at the party headquarters in Delhi
भाजपा से जुड़ीं रुपाली गांगुली - फोटो : एएनआई

रुपाली गांगुली निर्देशक अनिल गांगुली की बेटी हैं। उन्होंने महज सात साल की उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रख दिया था। उन्होंने पहला रोल अपने पिता की बनाई फिल्म 'साहेब' में निभाया। हालांकि, रुपाली को पहचान वर्ष 2003 में आए 'संजीवनी: अ मेडिकल बून' सीरीयल से मिली थी। इसके बाद उन्होंने 'बिग बॉस' के पहले सीजन में भी हिस्सा लिया। वह 'साराभाई वर्सेज साराभाई' जैसे लोकप्रिय शो का भी हिस्सा रही हैं। 
John Abraham: जॉन ने 25 साल से नहीं खाई चीनी, बॉडी बनाने के लिए खाते हैं शाकाहारी खाना, PAK स्टार का खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed