फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anupamaa: 'अनुपमा' के निर्माता राजन शाही और उनकी मां ने रूपाली गांगुली को किया सम्मानित, भावुक हुईं अभिनेत्री

Thu, 28 Dec 2023 06:11 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 28 Dec 2023 06:11 PM IST
सार

'अनुपमा' शो के निर्माता राजन शाही और उनकी मां दीपा शाही ने अभिनेत्री रूपाली गांगुली को केक काटकर खास अंदाज में सम्मानित किया।

विज्ञापन
Anupamaa producer Rajan Shahi and his mother deepa shahi honored Rupali Ganguly by cake cutting at end of 2023
अनुपमा की टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेत्री रूपाली गांगुली 'अनुपमा' से घर घर में मशहूर हो चुकी हैं। वे अब 'अनुपमा' के नाम से ही पहचानी जाती हैं और टीवी इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं। हाल ही में अपने टीवी शो के सेट पर भावुक हो गईं। दरअसल, साल 2023 के अंत में शो के निर्माता राजन शाही और उनकी मां दीपा शाही ने रूपाली का सम्मान किया। राजन और उनकी मां दीपा ने भारत में महिला सशक्तिकरण का चेहरा होने के लिए रूपाली को सम्मानित किया तो अभिनेत्री रो पड़ीं।



भावुक हुईं 'अनुपमा'
इस मौके को और भी खास बनाने के लिए कलाकारों और क्रू ने मिलकर एक खूबसूरत केक काटा। केक काटने के बाद राजन शाही ने रूपाली गांगुली के बारे में बहुत सारी बातें कहीं, जिससे अभिनेत्री काफी भावुक हो गईं। जब निर्माता राजन शाही ने अभिनेत्री की प्रशंसा की तो उनकी आंखों से आंसू बहते रहे। इस दौरान रूपाली ने दीपा के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया।
Hollywood: बॉलीवुड फिल्मों में अपनी आवाज दे चुके हैं ये हॉलीवुड सितारे, आज भी इनकी धुन पर नाचते हैं फैंस

निर्माता ने की तारीफ
कार्यक्रम में राजन ने कहा, 'यह हमारे लिए एक विशेष दिन है, क्योंकि मेरी मां यहां हैं और एक मां के रूप में और अनुपमा के निर्माता के रूप में वे हमेशा रूपाली गांगुली के प्रदर्शन से प्रेरित महसूस करती हैं। वे भारत और दुनियाभर में महिला सशक्तिकरण का चेहरा बन गई हैं। हमारे देश के प्रधानमंत्री ने भी उनकी सराहना की है और उन्होंने उन्हें पहचाना है और हमें मौका दिया है, जिसे रूपाली गांगुली और अनुपमा भारतीय महिलाओं और स्त्री शक्ति का चेहरा बन गई हैं। उनकी सरहाना करने के लिए हमने सम्मान कार्यक्रम करने का फैसला किया। मैं रूपाली गांगुली को इस प्रोजेक्ट में इतनी मेहनत करने और पूरी विनम्रता के साथ शो में काम करने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।'
KWK8: संसद में उठ चुके बिकिनी सीन के सवाल पर शर्मिला टैगोर ने तोड़ी चुप्पी, करण के शो में किया बड़ा खुलासा

कोरोना में शो ने दिखाया कमाल
उन्होंने आगे बताया कि कैसे रूपाली में अभी भी अपने काम के प्रति वही उत्साह और जोश है जो पहले दिन था। राजन ने कहा, 'हर किसी ने मुझसे कहा कि इस शो को कोरोना के दौरान लॉन्च न करें, कोई भी टेलीविजन नहीं देखेगा और यह शो काम नहीं करेगा। वास्तव में हम अपना शो बाद में लॉन्च करने वाले थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। हम चैनल को धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने हमें रात 10 बजे का स्लॉट और मौका दिया। रूपाली ने साढ़े तीन साल बाद भी कड़ी मेहनत जारी रखी है और वे अभी भी उसी उत्साह के साथ काम करती हैं और छोटी-छोटी बातों पर डर जाती हैं। मुझे लगता है कि एक कलाकार के लिए घबराना और डरना बहुत जरूरी है और रूपाली अभी भी घबरा जाती हैं। वह अब भी पूछती हैं, 'ये सीन कैसा करूं और वो बहुत अच्छा लगता है।' एक गृहिणी, एक मां होने के नाते वे अभी भी सेट पर अपना पूरा समय देती हैं और अपने परिवार को भी संभालती हैं।'

B Town: पति से अलग होने के बाद इन अभिनेत्रियों ने इंडस्ट्री में कमाया बड़ा नाम, आज करियर में हैं खूब सक्सेसफुल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed