फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anushka Sharma: बेटे ‘अकाय’ के साथ लंदन में दिखीं अनुष्का! कैमरे को घूरते नजर आए विराट

Mon, 09 Sep 2024 04:20 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 09 Sep 2024 04:20 PM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma and virat kohli spotted at london streets with baby boy akaay video went viral
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपने बेटे ‘अकाय’ के जन्म के बाद से ज्यादातर लंदन में ही रहीं। उनके पति विराट कोहली अक्सर उनसे मिलने जाते थे। अब दोनों का एक वीडियो लंदन में टहलते हुए वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने बेटे के साथ दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो कब का है इसकी कोई जानकारी नहीं है।

Anushka Sharma and virat kohli spotted at london streets with baby boy akaay video went viral
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का पेरेंटिंग टिप्स - फोटो : Instagram/anushkasharma
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपने बच्चों अकाय और वामिका को लोगों की नजरों से दूर रखने की कोशिश करते हैं। हालांकि, उनके परिवार के साथ बिताए जाने वाले खास पलों की वीडियो और तस्वीरें सामने आती रहती हैं।
Richest Pakistani Artist: ये है पाकिस्तान के अमीर कलाकार, लिस्ट में माहिरा खान का नाम भी हैं शामिल

Anushka Sharma and virat kohli spotted at london streets with baby boy akaay video went viral
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का पेरेंटिंग टिप्स - फोटो : Instagram/anushkasharma
हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अनुष्का बेटे अकाय को गोद में लिए हुए हैं और विराट उनके बगल में पार्क जैसी दिखने वाली जगह के पास खड़े हैं। क्लिप में स्टार किड की देखरेख करने वाली महिला भी दिखाई दे रही हैं, लेकिन छोटे अकाय का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है। फैन पेजों पर शेयर किए जा रहे वीडियो में वामिका भी नहीं दिख रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sharma and virat kohli spotted at london streets with baby boy akaay video went viral
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का पेरेंटिंग टिप्स - फोटो : Instagram/anushkasharma
वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में फैन ने लिखा, ‘अनुष्का के हाथों में बेबी अकाय। लंदन से विराट और अनुष्का की हालिया क्लिप। यह वीडियो कल एक यूजर ने पोस्ट किया था। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर वीडियो कल का है, तो अनुष्का निश्चित रूप से लंदन गई होंगी।’

View this post on Instagram

A post shared by Virat Kohli Fan Page (@wrognxvirat)

विज्ञापन
Anushka Sharma and virat kohli spotted at london streets with baby boy akaay video went viral
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली - फोटो : इंस्टाग्राम@anushkasharma
हाल ही में अभिनेत्री को प्रचार कार्यक्रमों के लिए मुंबई में देखा गया था। हालांकि यह साफ नहीं है कि वह कब और कहां से भारत गई हैं या भारत छोड़ने की योजना बना रही हैं। अकाय का जन्म 15 फरवरी, 2024 को हुआ था। तब से अनुष्का कई बार भारत आ चुकी हैं।
Disha Parmar: पति राहुल वैद्य के बाद अब डेंगू की चपेट में आईं दिशा परमार, पोस्ट साझा कर कहा- हमेशा साथ रहेंगे
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed