Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Aparshakti Khurana recalled when his father hit him with a bat for disrespecting cricket coach and Warn him
{"_id":"671b23566b0b353d030e399a","slug":"aparshakti-khurana-recalled-when-his-father-hit-him-with-a-bat-for-disrespecting-cricket-coach-and-warn-him-2024-10-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aparshakti Khurana: जब गुरु का अनादर करने पर भड़के अपारशक्ति खुराना के पिता, बल्ले से पीटते हुए ले गए घर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Aparshakti Khurana: जब गुरु का अनादर करने पर भड़के अपारशक्ति खुराना के पिता, बल्ले से पीटते हुए ले गए घर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Fri, 25 Oct 2024 10:19 AM IST
सार
Aparshakti Khurana father: अपारशक्ति खुराना ने याद किया कि एक बार उनके पिता ने उन्हें क्रिकेट कोच का अनादर करने पर बल्ले से मारा था और आश्चर्य व्यक्त किया कि क्या उस दिन उनके पिता ने उन्हें जो चेतावनी दी थी, वह ही कारण था कि वह कभी क्रिकेटर नहीं बन सके।
अपारशक्ति खुराना हिंदी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता हैं। हाल में ही वह ब्लॉकबस्टर फिल्म 'स्त्री 2' में नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाया था। फिल्म में अपारशक्ति की कॉमिक टाइमिंग और अन्य कलाकारों के साथ उनकी जुगलबंदी दर्शकों को काफी भा रही थी। अब हाल ही में, अभिनेता ने बताया है कि उनके पिता ने उन्हें एक बार बेट से मारा था। आइए जानते हैं कि अभिनेता के साथ क्या हुआ है।
2 of 5
अपारशक्ति खुराना
- फोटो : इंस्टाग्राम
क्रिकेट में थी दिलचस्पी
अभिनेता बनने से पहले अपारशक्ति खुराना भारतीय टीम में एक स्टार क्रिकेटर बनने का सपना देखते थे। चंडीगढ़ में एक युवा लड़के के रूप में, उन्होंने अपना सारा समय और एनर्जी खेल को समर्पित कर दी। हाल ही में एक साक्षात्कार में, अपारशक्ति ने अपने क्रिकेट के दिनों की एक घटना के बारे में बताते हुए कहा कि वह खिलाड़ी के रूप में सफल नहीं हो पाए क्योंकि उन्होंने एक बार अपने कोच का अनादर किया था।
3 of 5
अपारशक्ति खुराना
- फोटो : इंस्टाग्राम
पिता ने बल्ले से पीटा था
अपारशक्ति ने बताया कि कैसे एक दिन क्रिकेट एकेडमी में प्रैक्टिस के वक्त उनके पिता ने उन्हें घर तक ले जाकर बल्ले से पीटा क्योंकि उन्हें अपने कोच का अनादर करने के कारण बेंच पर बैठा दिया गया था।
इस वजह से पिटे थे अभिनेता
शुभांकर मिश्रा से उनके यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए अपारशक्ति ने कहा कि जब उनके कोच ने टीम के लिए कुछ सीनियर खिलाड़ियों को भर्ती किया तो वह अपनी कप्तानी को लेकर असुरक्षित महसूस करने लगे। अपारशक्ति ने एक ऐसा प्लान बनाने की कोशिश की, जिसमें दूसरी टीम के कोच उनके खिलाड़ियों को उधार देने पर आपत्ति जताएंगे। अगले दिन जब अपारशक्ति अभ्यास के लिए आए तो उन्हें बेंच पर बैठा दिया गया। उन्होंने कहा, "मैं यह समझने में बहुत भोला था कि दोनों टीमों के कोच एक-दूसरे के दोस्त होंगे।"
विज्ञापन
5 of 5
आयुष्मान खुराना और अपारशक्ति खुराना
- फोटो : सोशल मीडिया
कोच का किया था अनादर
अपारशक्ति किनारे पर बैठे थे, उनके पिता अचानक आ गए। अभिनेता ने आगे कहा, "जैसा कि भाग्य को मंजूर था, मेरे पिता उस दिन सुबह की दौड़ के दौरान एकेडमी में आ गए। मेरे पिता ने देखा कि मैं नहीं खेल रहा था और उन्होंने कोच से इसका कारण पूछा, और कोच ने उन्हें बताया कि मैंने क्या किया है," उन्होंने याद करते हुए कहा, ''आप विश्वास नहीं करेंगे कि एकेडमी से हमारे घर तक एक किलोमीटर तक उन्होंने मुझे बल्ले से मारा।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।