सब्सक्राइब करें

Pushpa 3: कंफर्म हो गई 'पुष्पा 3'? अल्लू अर्जुन के बाद अब फिल्म के निर्माताओं ने भी दिया तीसरी किस्त का संकेत

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 25 Oct 2024 09:47 AM IST
सार

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' की रिलीज डेट जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, फैंस की धड़कनें तेज हो रही हैं। इस बीच निर्माताओं ने एक और ऐसी जानकारी दे दी है कि दर्शकों की खुशी दोगुनी हो गई है।

विज्ञापन
Pushpa 3 Movie confirmed Producer Ravi Shankar hinted at third film of popular franchise Allu Arjun
पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

अल्लू अर्जुन अभिनीत फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म इस साल दिसंबर में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। कल गुरुवार को हैदराबाद में एक प्रेस कांफ्रेंस के आयोजन के साथ ही इस फिल्म के प्रचार का बिगुल भी फूंका जा चुका है। इसी के साथ फिल्म की अगली किस्त यानी 'पुष्पा 3' पर चर्चा छिड़ गई है। इस साल बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में खुद अल्लू अर्जुन ने कहा था कि 'पुष्पा 3' जरूर बनेगी और अब निर्माताओं ने भी इस पर संकेत दिया है।

Pushpa 3 Movie confirmed Producer Ravi Shankar hinted at third film of popular franchise Allu Arjun
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

अल्लू के फैंस की बढ़ी उत्सुकता
फिल्म 'पुष्पा 2' की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है। अब यह तय तारीख से पहले ही यानी 5 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में लग जाएगी। इसे पांच भाषाओं में पैन इंडिया स्तर पर रिलीज किया जा रहा है। कल 24 अक्तूबर को हैदराबाद में एक प्रेस कांफ्रेंस के साथ ही प्रमोशन भी शुरू हो चुका है। इस दौरान फिल्म के निर्माता रवि शंकर ने पुष्पा 3 फिल्म को लेकर संकेत दिया। इससे पुष्पराज के प्रशंसकों की उत्सुकता बढ़ गई है। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)

Pushpa 3 Movie confirmed Producer Ravi Shankar hinted at third film of popular franchise Allu Arjun
'पुष्पा द राइज' - फोटो : इंस्टाग्राम

निर्माता रवि शंकर ने कही ये बात
इस साल की शुरुआत में अभिनेता अल्लू अर्जुन ने बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की थी। तब उन्होंने यह पुष्टि की थी कि 'पुष्पा 3' निश्चित रूप से बन रही है। अभिनेता की इस बात से दर्शकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अब कल गुरुवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में निर्माता रवि शंकर से जब पूछा गया कि क्या पुष्पा 3 पर काम चल रहा है? इस पर उन्होंने कहा, 'अगर आप सभी ने मिलकर इस फिल्म को बहुत बड़ी हिट बना दिया तो हम आपको 'पुष्पा 3' देंगे'।
Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में राशन के लिए घरवालों ने कुर्बान की अपनी चीजें, अविनाश और करण वीर के बीच हुआ झगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
Pushpa 3 Movie confirmed Producer Ravi Shankar hinted at third film of popular franchise Allu Arjun
फिल्म 'पुष्पा 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

अल्लू ने की थी पुष्टि
निर्माता रविशंकर ने कहा कि 'पुष्पा 3' के लिए ठोस लीड है और यह निश्चित रूप से बन रही है। इस साल की शुरुआत में फरवरी में अल्लू अर्जुन ने बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की थी। तब वैराइटी के साथ साक्षात्कार में उन्होंने पुष्पा की तीसरी किस्त की पुष्टि की। उन्होंने कहा था, 'आप निश्चित रूप से तीसरी कड़ी की उम्मीद कर सकते हैं, हम इसे एक फ्रैंचाइजी बनाना चाहते हैं। हमारे पास लाइनअप के लिए उम्दा आइडिया हैं'।
Zayed Khan Son: जब लंदन में मरते-मरते बचा जायद खान का बड़ा बेटा, अभिनेता ने याद की वह बुरी घटना

विज्ञापन
Pushpa 3 Movie confirmed Producer Ravi Shankar hinted at third film of popular franchise Allu Arjun
फिल्म 'पुष्पा 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
बदल गई रिलीज डेट
कल प्रेस कांफ्रेंस में पुष्पा 2 की रिलीज डेट में बदलाव का भी एलान किया गया। पहले यह फिल्म 6 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही थी। लेकिन, अब इसकी रिलीज एक दिन पहले कर दी गई है और फिल्म अब 5 दिसंबर को दर्शकों के बीच पहुंचेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed