अभिनेता जायद खान ने फिल्म 'मैं हूं ना' में लक्ष्मण की भूमिका से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। कुछ फिल्मों में काम करने के बाद एक्टर लाइमलाइट से दूर हो गए। अभिनेता हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी प्रोफेशनल और निजी जिंदगी पर बात करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने अपने बड़े बेटे जिदान को लेकर एक हैरान करने वाला खुलासा किया। एक्टर ने कहा कि उनके बड़े बेटे को सांस संबंधी समस्या है। उन्होंने एक ऐसा किस्सा भी साझा किया, जब उनके बेटे की जान खतरे में पड़ गई थी।
Zayed Khan Son: जब लंदन में मरते-मरते बचा जायद खान का बड़ा बेटा, अभिनेता ने याद की वह बुरी घटना
संजय खान के बेटे और बॉलीवुड अभिनेता जायद खान हाल ही में अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी पर चर्चा करते नजर आए। उन्होंने इस दौरान अपने बड़े बेटे जिदान की सेहत से जुड़ा एक हैरान करने वाला खुलासा किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतरे में पड़ गई थी जान
अभिनेता जायद खान ने बताया कि वे अपने पूरे परिवार के साथ लंदन गए थे। उस दौरान वे एक ऐसी घटना से दो-चार हुए कि पूरा परिवार घबरा गया। उनके बेटे की जिंदगी खतरे में पड़ गई थी। एक्टर ने बताया कि बड़े बेटे जिदान की उम्र तब सिर्फ तीन साल की थी और अचानक उसे सांस लेने में तकलीफ हुई। जायद खान ने कहा कि जिदान की इस स्वास्थ्य स्थिति के कारण एक पिता के रूप में वे अवसाद से जूझे।
साझा किए जिंदगी के अनुभव
जायद खान हाल ही में अमृता राव और उनके पति आरजे अनमोल के यूट्यूब चैनल 'कपल ऑफ थिंग्स' में बात करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने तमाम मुद्दों पर बात की। जायद ने अपने करियर, शादी और पिता बनने के अनुभव साझा किए। बातचीत के दौरान उन्होंने जिक्र किया कि उनके बड़े बेटे जिदान खान को सांस लेने में गंभीर समस्या होती है। जायद खान ने कहा कि जिदान की बीमारी कई बार उनके लिए जानलेवा बनी। उन्होंने एक घटना को याद किया और बताया कि वे अपने परिवार के साथ लंदन गए थे।
पत्नी ने संभाली स्थिति
एक्टर ने बताया कि उनका बेटा तब तीन साल का था और अचानक उनके पास आया। उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। एक्टर ने कहा, 'जिदान को बहुत बुरा दौरा पड़ा। वह मेरे पास आया और कहा, 'पापा, मेरी मदद करो, मैं सांस नहीं ले पा रहा हूं'। मेरी पत्नी मेडिकल इमरजेंसी से निपटने में बहुत मजबूत हैं और उसने तुरंत एम्बुलेंस बुलाई'। जायद ने कहा कि तुरंत जिदान को भर्ती कराया गया। तब नर्स ने अपने हाव भाव से ये संकेत स्पष्ट रूप से दिया था कि जैसे जिदान की जिंदगी खतरे में है। उन्होंने उसे कुछ जरूरी इंजेक्शन लगाए।
Amitabh Bachchan-Abhishek: बिग बी और अभिषेक बच्चन ने मुंबई में खरीदे 10 फ्लैट, इतने करोड़ है कीमत
बेटे की हालत देख डिप्रेशन में चले गए
जायद ने आगे बताया, 'डॉक्टर तुरंत सर्जरी के लिए तैयार थे। जायद खान ने कहा कि उस चुनौतीपूर्ण स्थिति को संभालना उनके लिए बेहद मुश्किल था। उन्होंने बताया, 'हम बहुत पीड़ा में थे, क्योंकि बच्चे को खोने के विचार से बुरा कुछ नहीं होता। शुक्र है कि कुछ घंटों के बाद स्टेरॉयड ने काम करना शुरू कर दिया और उन्हें सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ी'। जायद ने कहा कि किसी भी अन्य पिता की तरह वे भी इस घटना से बुरी तरह प्रभावित हुए। अपने बेटे को तकलीफ में देखना उनके लिए दर्दनाक था। बच्चे को खोने के विचार ने उन्हें गहरे तक प्रभावित किया, जिससे वे अवसाद में चले गए। लेकिन उन्होंने धीरे-धीरे इस पर काबू पा लिया।
Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में राशन के लिए घरवालों ने कुर्बान की अपनी चीजें, अविनाश और करण वीर के बीच हुआ झगड़ा