फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Suriya 45: करियर से ब्रेक लेने की खबरों के बीच 'सूर्या 45' से बाहर हुए एआर रहमान, इस संगीतकार ने किया रिप्लेस

Mon, 09 Dec 2024 04:33 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 09 Dec 2024 04:33 PM IST
सार

Suriya 45: एआर रहमान को आरजे बालाजी के साथ सूर्या की आगामी फिल्म के संगीतकार के रूप में बदल दिया गया है, जिसका अस्थायी शीर्षक सूर्या 45 है।

विज्ञापन
AR Rahman exits from Suriya 45 amid Career Break Rumours Music Composer Sai Abhyankkar replaced in suriya film
एआर रहमान - फोटो : इंस्टाग्राम @arrahman

आरजे बालाजी द्वारा निर्देशित बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सूर्या 45' की शूटिंग वर्तमान में कोयंबटूर और आसपास के इलाकों में हो रही है और निर्माता प्रशंसकों को जोड़े रखने के लिए फिल्म से नियमित अपडेट साझा कर रहे हैं। हालांकि, हालिया अपडेट से पता चला है कि एआर रहमान ने इस परियोजना से हाथ खींच लिए हैं, क्योंकि संगीतकार का नाम 'सूर्या 45' के पोस्टर से गायब था।

AR Rahman exits from Suriya 45 amid Career Break Rumours Music Composer Sai Abhyankkar replaced in suriya film
एआर रहमान - फोटो : इंस्टाग्राम @arrahman

टीम में शामिल हुए साई अभ्यंकर
दरअसल, एआर रहमान को आरजे बालाजी के साथ सूर्या की आगामी फिल्म के संगीतकार के रूप में बदल दिया गया है, जिसका अस्थायी शीर्षक सूर्या 45 है। फिल्म को शुरू में संगीतकार के रूप में एआर रहमान के साथ लॉन्च किया गया था। हालांकि, हाल ही में, निर्माताओं ने एक पोस्टर जारी किया, जिसमें साई अभ्यंकर को नए संगीतकार के रूप में फिल्म की टीम में शामिल करने की जानकारी दी गई।

AR Rahman exits from Suriya 45 amid Career Break Rumours Music Composer Sai Abhyankkar replaced in suriya film
साई अभ्यंकर - फोटो : एक्स: @RJ_Balaji

कौन हैं साई अभ्यंकर
निर्माताओं संगीतकार का स्वागत करने के लिए पोस्टर आधिकारिक रूप से साझा किया है। सूर्या की फिल्म के पोस्टर से यह भी पता चला कि जीके विष्णु, जो एटली के साथ सहयोग के लिए जाने जाते हैं, वह भी इस फिल्म पर काम करेंगे। गायक टीपू और हरिनी के बेटे साई अभ्यंकर एक युवा गायक और संगीतकार हैं। वे अपने ट्रैक 'काची सेरा' से घर-घर में मशहूर हो गए। हाल ही में उनके गाने को स्पॉटिफी रैप्ड के अनुसार 2024 का सबसे ज्यादा स्ट्रीम किया जाने वाला तमिल गाना भी नामित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
AR Rahman exits from Suriya 45 amid Career Break Rumours Music Composer Sai Abhyankkar replaced in suriya film
एआर रहमान - फोटो : इंस्टाग्राम @arrahman

करियर ब्रेक लेने की तैयारी में एआर रहमान
दरअसल, एआर रहमान को सूर्या की फिल्म से ऐसे समय में रिप्लेस किया गया है, जब उनके करियर ब्रेक लेने की अफवाहें सुर्खियों में हैं। भले ही गायक की बेटी खतीजा रहमान ने हाल ही में इन अटकलों को खारिज कर दिया हो, लेकिन साई अभ्यंकर को उनकी जगह लेने से एक बार फिर नेटिजन्स चिंतित हो गए हैं। इस बीच, एआर रहमान भी अपनी पत्नी सायरा बानो से अलग होने की घोषणा के बाद से सुर्खियों में हैं। 1995 में शादी के बंधन में बंधे इस जोड़े ने इस साल नवंबर में अपने अलग होने की पुष्टि की। उन्होंने एक संयुक्त बयान जारी कर खुलासा किया कि उन्होंने अलग होने का फैसला किया है।

विज्ञापन
AR Rahman exits from Suriya 45 amid Career Break Rumours Music Composer Sai Abhyankkar replaced in suriya film
तृषा-सूर्या - फोटो : इंस्टाग्राम

तृषा के साथ नजर आएंगे सूर्या
'सूर्या 45' में एक बार फिर सूर्या और तृषा की जोड़ी बनेगी। यह लगभग दो दशकों के बाद उनका दूसरा सहयोग है। उन्होंने आखिरी बार 2005 की फिल्म 'आरू' में साथ काम किया था। वहीं, इस फिल्म का निर्माण ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स द्वारा किया जाएगा। अन्य कलाकारों के नामों से पर्दा उठना अभी बाकी है। वहीं, सूर्या अपनी 44वीं फिल्म में भी नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed