फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman-Arbaaz Khan: सलमान की भाईयों से नहीं होती बात! फिर भी मदद के लिए रहते हैं तैयार, अरबाज ने किया खुलासा

Sat, 13 Apr 2024 12:11 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 13 Apr 2024 12:11 PM IST
विज्ञापन
Arbaaz Khan revealed about his and Salman Khan relationship they do not talk often
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान अक्सर चर्चा में रहते हैं। सलमान खान के व्यक्तिगत रिश्ते चाहे जैसे भी रहे हों पर वह अपने परिवार को लेकर काफी संवेदनशील नजर आते हैं। अब सलमान खान के भाई अरबाज खान ने अपने बेटे अरहान खान को दिए पॉडकास्ट में अपने और सलमान खान के रिश्ते के बारे में खुलासा किया। अरबाज ने कहा कि हम दोनों एक-दूसरे के बहुत नजदीक हैं। आइए जानते हैं अरबाज ने अपने और सलमान खान के रिश्ते को लेकर क्या कहा?
Arbaaz Khan revealed about his and Salman Khan relationship they do not talk often
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

शादी के बाद अलग हो गए तीनों भाई

अरबाज ने बातचीत में अपने और सलमान के रिश्ते को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि वे हर दिन आपस में बात नहीं करते, लेकिन परेशानी के दिनों में हमेशा एक-दूसरे के लिए खड़े रहते हैं। अभिनेता कहते है कि हम एक-दूसरे के बहुत नजदीक हैं। अरबाज आगे कहते हैं कि जब हम छोटे थे, तो एक-दूसरे के बहुत नजदीक थे। हम एक साथ रहते थे। हमने जब काम करना शुरू किया तो घर से बाहर चले गए। सलमान ने शादी नहीं की, लेकिन मैंने और सोहेल ने कर ली और हम अलग हो गए।
Kanguva: 'कंगुवा' के इंतजार में बैठे दर्शकों के लिए बुरी खबर, इस साल रिलीज होना मुश्किल! यहां फंसा है पेंच

Arbaaz Khan revealed about his and Salman Khan relationship they do not talk often
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

सलमान हमेशा मदद के लिए रहते हैं तैयार

अरबाज ने बातचीत में आगे कहा कि परेशानी के दिनों में हो सकता है कि आपका परिवार कभी आपको निराश कर दे, लेकिन उनके भाई बिल्कुल विपरीत हैं। अरबाज ने बताया कि संकट के दिनों में हम एक-दूसरे के लिए हमेशा खड़े रहते हैं। मैं और सलमान ज्यादा नहीं मिलते और ना ही ज्यादा बातचीत करते हैं, लेकिन जब भी उन्हें लगता है कि मैं परेशानी में हूं, वो मदद करने से बिल्कुल भी नहीं हिचकिचाते।

विज्ञापन
विज्ञापन
Arbaaz Khan revealed about his and Salman Khan relationship they do not talk often
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

अरबाज और सोहेल के रिश्ते

अरबाज खान ने अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा से शादी की, दोनों 19 साल तक एक दूसरे के साथ रहे। साल 2017 में दोनों ने आधिकारिक तौर पर तलाक ले लिया। उनका एक बेटा अरहान है। अरबाज ने साल 2023 में मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से दूसरी शादी कर ली। वहीं, सोहेल खान की शादी सीमा सचदेव से हुई थी, लेकिन साल 2022 में दोनों अलग हो गए। उनका एक बेटा भी है, जिसका नाम निर्वाण है।

विज्ञापन
Arbaaz Khan revealed about his and Salman Khan relationship they do not talk often
अरबाज खान - फोटो : इंस्टाग्राम

अरबाज खान की आगामी फिल्म

वर्क फ्रंट की बात करें तो अरबाज ने हाल ही में आई फिल्म ‘फर्रे’ में अभिनय किया, जिसे अलवीरा खान और सलमान ने प्रोड्यूस किया। वहीं, उन्होंने रवीना टंडन और मानव विज अभिनीत डिज्नी+ हॉटस्टार फिल्म 'पटना शुक्ला' का भी निर्माण किया। वह जल्द ही 'श्रीदेवी बंगलो' में एक कैमियो रोल निभाएंगे।
तलाकशुदा हैं ये साउथ हसीनाएं, मौज में जी रही हैं जिंदगी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed