{"_id":"676aaba925810e1fab0b9715","slug":"arbaaz-khan-sshura-khan-have-shared-pictures-and-sweet-messages-on-their-first-wedding-anniversary-2024-12-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Arbaaz-Sshura: अरबाज-शूरा ने मनाई शादी की पहली सालगिरह, तस्वीर साझा कर लिखा-ऐसा लगता है आपको हमेशा से जानता था","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Arbaaz-Sshura: अरबाज-शूरा ने मनाई शादी की पहली सालगिरह, तस्वीर साझा कर लिखा-ऐसा लगता है आपको हमेशा से जानता था
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 24 Dec 2024 06:10 PM IST
सार
पिछले साल 24 दिसंबर को अरबाज और शूरा परिवार और करीबियों के बीच शादी के बंधन में बंधे थे। इसके बाद दोनों अक्सर डिनर डेट्स और इवेंट्स में साथ में स्पॉट होते रहते हैं। अब हाल ही में, शादी की पहली सालगिरह के मौके पर दोनों ने एक-दूसरे को विश करने के लिए काफी प्यारा सा नोट लिखा है।
अरबाज खान और शूरा खान बॉलीवुड के मोस्ट लविंग कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे से जुड़ी बातें अपने फैंस के साझा करती रहती हैं। अरबाज ने अचानक से ही शूरा के साथ निकाह कर अपने प्रशंसकों को जरूर हैरान कर दिया था, लेकिन अब शादी के एक साल पूरा होने पर हर कोई उन्हें और उनकी बेगम जान को ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहा है। अब हाल ही में, कपल ने एक-दूसरे को खास अंदाज में विश किया है।
पहली सालगिरह मना रहे हैं अरबाज-शूरा
पिछले साल 24 दिसंबर को अरबाज और शूरा परिवार और करीबियों के बीच शादी के बंधन में बंधे थे। इसके बाद दोनों अक्सर डिनर डेट्स और इवेंट्स में साथ में स्पॉट होते रहते हैं। अब हाल ही में, शादी की पहली सालगिरह के मौके पर दोनों ने एक-दूसरे को विश करने के लिए काफी प्यारा सा नोट लिखा है। अरबाज ने कहा है कि भले ही उनकी शादी को एक साल बीता है, लेकिन ऐसा लगता है कि दोनों एक-दूसरे को काफी समय से जानते हों।
शूरा खान और अरबाज खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@sshurakhan
अरबाज-शूरा की तस्वीरें हुईं वायरल
हाल ही में, अरबाज ने अपने इंस्टाग्राम पर शूरा के साथ कुछ तस्वीरें साझा की हैं। अभिनेता की साझा की गई पहली तस्वीर में दोनों एथनिक ब्लैक ड्रेस में एक साथ नजर आ रहे हैं। अरबाज और शूरा की यह तस्वीर किसी शादी समारोह की लग रही है। फैंस को कपल की यह तस्वीर काफी पसंद भी आ रही है। वही, दूसरी तस्वीर दोनों के खुद के निकाह समारोह की है।
अरबाज ने लुटाया प्यार
अरबाज ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, , "हैप्पी एनिवर्सरी शूरा। आप हमारी जिंदगी में जो खुशी, आनंद और हंसी लेकर आती हैं, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। डेटिंग का एक साल और फिर शादी का एक साल और ऐसा लगता है कि मैं आपको हमेशा से जानता हूं। आपके बिना शर्त प्यार, समर्थन और देखभाल के लिए शुक्रिया। सच में बहुत खुशी का पल है।"
विज्ञापन
5 of 5
शूरा खान और अरबाज खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @ arbaazkhanofficial
शूरा ने साझा किया पोस्ट
वही, शूरा ने पोस्ट साझा कर लिखा, "हैप्पी एनिवर्सरी अरबाज। मेरा प्यार, तुम्हारे साथ हर दिन एक आशीर्वाद की तरह लगता है। तुम मेरा सुरक्षित ठिकाना हो, मेरी सबसे बड़ी खुशी हो और मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा हिस्सा हो। मैं तुम्हारे प्यार, तुम्हारी ताकत और जिस तरह से तुम हर पल को इतना खास बनाते हो, उसके लिए बहुत आभारी हूं।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।