कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा अपने शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के साथ फिर से दर्शकों को हंसाने को तैयार है। कपिल का शो इस बार टीवी पर नहीं बल्कि ओटीटी पर नजर आएंगे। हाल ही में इस शो का ट्रेलर रिलीज किया गया। इस दौरान शो की पूरी स्टार कास्ट नजर आई। इस शो सुनील ग्रोवर की भी वापसी हो रही है। वहीं, पहले की तरह अर्चना पूरन सिंह भी अपनी कुर्सी संभालती नजर आएंगी। हाल ही में एक साक्षात्कार में अर्चना ने बताया कि वे शो के दौरान 'नकली हंसी' हंसती थीं। अर्चना ने इस दौरान कई और दिलचस्प खुलासा किए।
Archana Puran Singh: 'द कपिल शर्मा शो' में 'नकली हंसी' हंसती थीं अर्चना पूरन सिंह, बोलीं- खोने लगी थी ईमानदारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साक्षात्कार में अर्चना पूरन सिंह ने कहा, 'मुझे नहीं पता था कि एक दिन मैं अपनी हंसी के लिए इतनी मशहूर हो जाऊंगी। मैं हमेशा एक अभिनेत्री के तौर पर मशहूर होना चाहती थी, लेकिन नियति आपको कहां ले जाएगी ये किसी को नहीं पता होता'। इस दौरान अर्चना ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'मेरे पास दुनिया में सबसे अच्छी नौकरी है। मैं अक्सर हंसते हुए ही बैंक जाती हैं'।
अपने काम को लेकर अर्चना ने कहा कि कई बार पहले कई बार उन्हें शो में खराब चुटकुलों पर अपनी नकली हंसी के लिए आलोचना का सामना करना पड़ता था। मैं ईमानदारी खोने लगी थी। हालांकि, अब ऐसा नहीं होता। अर्चना ने आगे कहा अब वे केवल तभी हंसती हैं, जब उन्हें लगता है कि यह वाकई मजाकिया है। उन्होंने कहा, 'अब मैं वास्तव में सिर्फ अच्छे चुटकुलों पर हंसती हूं'।
अर्चना ने कहा, 'कई बार लोग मेरे से पूछते थे कि मैं इस चुटकुले पर कैसे जोर-जोर से हंस रही हूं, लेकिन यह एडिट होता था। शो के एडिटर खराब चुटकुले पर भी मेरी हंसी को जोड़ देते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होता'।
Salman Khan: दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक को याद कर भावुक हुए सलमान खान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
शो के बारे में बात करते हुए अर्चना ने कहा, 'मैं कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर और टीम के अन्य लोगों के साथ इस शो का नेटफ्लिक्स पर आने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं, जिस शो के एक एपिसोड को देखने के लिए, कपिल के लाइव इवेंट देखने के लिए लोग हमेशा उत्सुक रहते हैं, मैं वहां हर बार एक मेहमान के रूप में मौजूद रहकर उसे देखती हूं, ये मेरे लिए बेहद अच्छा पल होता है।
Raveena Tandon: रवीना ने अपनी राय रखने पर एग्रेसिव कहे जाने पर की बात, बोलीं- मैं समानता में विश्वास करती हूं