फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Farzi 2: इस दिन से शुरू होगी शाहिद कपूर की 'फर्जी 2' की शूटिंग, राशि खन्ना ने वेब सीरीज पर दिया बड़ा अपडेट

Fri, 29 Mar 2024 12:47 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 29 Mar 2024 12:47 PM IST
विज्ञापन
Yodha actress Raashii Khanna reveal shahid kapoor series farzi 2 shooting to start in beginning next year 2025
राशि खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

राज और डीके द्वारा निर्मित और निर्देशित ब्लैक कॉमेडी क्राइम थ्रिलर सीरीज फर्जी को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। वहीं अब फैंस इसके दूसरे भाग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फर्जी में शाहिद कपूर, विजय सेतुपति, के के मेनन, राशि खन्ना और भुवन अरोड़ा मुख्य भूमिका में नजर आए थे। कहानी एक निराश कलाकार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो नकली पैसे बनाने का काम करता है। आठ-एपिसोड की यह सीरीज 10 फरवरी, 2023 को अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रीमियर हुई, जिसे सकारात्मक समीक्षा मिली और यह सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय स्ट्रीमिंग सीरीज बन गई। 'फर्जी' के सीक्वल पर चर्चाएं तेजी से शुरू हो गई हैं।

Yodha actress Raashii Khanna reveal shahid kapoor series farzi 2 shooting to start in beginning next year 2025
फर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

अब सीरीज की शूटिंग और रिलीज को लेकर अभिनेत्री राशि खन्ना ने बड़ा अपडेट दिया है। फर्जी में राशि ने भारतीय रिजर्व बैंक की विशेषज्ञ विश्लेषक का किरदार निभाया था, जो नकली नोटों की पहचान करने में माहिर थीं। अब उन्होंने हाल ही में दिए साक्षात्कार में खुलासा किया कि फर्जी 2 की शूटिंग अगले साल यानी 2025 की शुरुआत में शुरू हो जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि राज सर और डीके सर के पास अभी बहुत काम है। उनके पास सिटाडेल हनी बनी आने वाली है और फिर द फैमिली मैन 3 है। उसके बाद वे शायद फर्जी 2 पर काम करेंगे।
Raveena Tandon: रवीना ने अपनी राय रखने पर एग्रेसिव कहे जाने पर की बात, बोलीं- मैं समानता में विश्वास करती हूं

Yodha actress Raashii Khanna reveal shahid kapoor series farzi 2 shooting to start in beginning next year 2025
फर्जी में के के मेनन और राशि खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

राशि ने आगे कहा कि मेरे पास जो जानकारी है उसके अनुसार, शूटिंग 2025 में शुरू होगी। इसके साथ ही उन्होंने 'फर्जी' में अपने सह-कलाकारों की सराहना की और बताया कि उन्हें शाहिद और विजय दोनों से बहुत कुछ सीखने को मिला। विजय वही हैं, जो असल में हैं और वे खुद के अलावा कुछ और होने का दिखावा नहीं करते। मुझे उनकी यही खूबी पसंद है। जहां तक शाहिद की बात है, मुझे एक अभिनेता के तौर पर उनकी बहुमुखी प्रतिभा पसंद है।
Salman Khan: दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक को याद कर भावुक हुए सलमान खान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
Yodha actress Raashii Khanna reveal shahid kapoor series farzi 2 shooting to start in beginning next year 2025
फर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं बात करें वेब सीरीज की तो राज और डीके की 'फर्जी' नकली नोटों के इर्द-गिर्द केंद्रित है, जो 2022 में रिलीज हुई और इसे तुरंत सफलता मिली। शाहिद ने सनी का किरदार निभाया, जो भारत में आय असमानता से निराश है, खासकर अपने दादा के बड़े प्रिंटिंग प्रेस व्यवसाय को बनाए रखने में विफल होने के बाद काफी परेशान हैं। वित्तीय संघर्षों को दूर करने के लिए वे अपने सबसे अच्छे दोस्त फिरोज यानी भुवन अरोड़ा के साथ मिलकर नकली नोटों के उत्पादन में हाथ आजमाता है। हालांकि, उन्हें गैंगस्टर मंसूर यानी के के मेनन और पुलिस एक वाले माइकल यानी विजय सेतुपति से चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
Kabir Khan: 'द फॉरगॉटन आर्मी' के लिए शाहरुख ने नहीं लिए थे पैसे, कबीर ने बताया- आजाद हिंद फौज से है कनेक्शन

विज्ञापन
Yodha actress Raashii Khanna reveal shahid kapoor series farzi 2 shooting to start in beginning next year 2025
फर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं बात करें राशि खन्ना के वर्कफ्रंट की तो अभिनेत्री को हाल ही में योद्धा में देखा गया, जिसमें उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा की पत्नी का किरदार निभाया है। फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। वहीं हाल ही में राशि खन्ना ने करण जौहर के साथ एक बार फिर काम करने की इच्छा जताई और साथ ही उन्होंने कहा कि वे अमिताभ बच्चन के साथ भी काम करना चाहती हैं।
Allu Arjun: अल्लू अर्जुन ने मैडम तुसाद दुबई में किया अपने मोम के पुतले का अनावरण, 'पुष्पा' स्टाइल में दिया पोज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed