फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Allu Arjun: अल्लू अर्जुन ने मैडम तुसाद दुबई में किया अपने मोम के पुतले का अनावरण, 'पुष्पा' स्टाइल में दिया पोज

Fri, 29 Mar 2024 09:59 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 29 Mar 2024 09:59 AM IST
विज्ञापन
pushpa 2 the rule actor allu arjun launch his wax statue at madame tussauds dubai with iconic pushpa pose pics
अल्लू अर्जुन - फोटो : social media

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन में एक और सफलता की सीढ़ी चढ़ ली है। अल्लू अर्जुन ने एक नया 'मील का पत्थर' हासिल किया है। अभिनेता ने आखिरकार दुबई के मैडम तुसाद संग्राहलय में अपने मोम के पुतले का अनावरण किया। पुतले का अनावरण बीते गुरुवार, 28 मार्च की शाम को किया गया, जिसे अभिनेता ने बड़ी उत्साह के साथ अपनी खुशी जाहिर करते हुए फैंस के साथ साझा किया। अल्लू अर्जुन ने अपने वैक्स स्टैचू के साथ अपनी कुछ तस्वीरें भी साझा कीं, जो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।

pushpa 2 the rule actor allu arjun launch his wax statue at madame tussauds dubai with iconic pushpa pose pics
अल्लू अर्जुन - फोटो : social media

अल्लू अर्जुन 'पुष्पा 2: द रूल' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वहीं, उन्होंने फिल्म के पहले भाग 'पुष्पा: द राइज' ने वैश्विक पहचान हासिल की थी। 'पुष्पा' स्टार मोम की प्रतिमा से सम्मानित होने वाले नवीनतम स्टार हैं। ऐसे में उन्होंने अपने पुतले के साथ 'पुष्पा' का आइकॉनिक पोज दोहराया और 'पुष्पा' स्टाइल में तस्वीरें खींचवाईं। अल्लू अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से जो तस्वीर साझा की है, उसमें वे मोम की प्रतिमा के साथ पुष्पा के अंदाज में पोज दे रहे हैं।


Kriti Sanon: हीरोपंति के बाद 'टाइगर दीदी' के नाम से जानी जाती थीं कृति, बोलीं- लोगों को अपनाने में समय लगता है

pushpa 2 the rule actor allu arjun launch his wax statue at madame tussauds dubai with iconic pushpa pose pics
अल्लू अर्जुन - फोटो : social media

अल्लू को 'डांसिंग किंग' कहते हुए मैडम तुसाद ने अनावरण के बाद अभिनेता और उनकी मोम की प्रतिमा की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की। मोम की प्रतिमा को 'अला वैकुंठपुरमुलू' की प्रतिष्ठित लाल जैकेट पहनाई गई है, जबकि पुष्पा ने 'थगडे ले' का भाव प्रदर्शित किया है। अल्लू अर्जुन ने भी अनावरण के लिए वही ऑउटफिट चुना। शाम की शुरुआत में प्रतिमा के लॉन्च की जानकारी देते हुए अल्लू ने लिखा, 'यह हर अभिनेता के लिए एक मील का पत्थर है।'
Hema Malini: बसंती के किरदार से कभी बाहर नहीं आ पाईं हेमा मालिनी, बोलीं- 'मैंने 200 फिल्में की हैं लेकिन...'

विज्ञापन
विज्ञापन
pushpa 2 the rule actor allu arjun launch his wax statue at madame tussauds dubai with iconic pushpa pose pics
अल्लू अर्जुन - फोटो : social media

उन्होंने एक्स और इंस्टाग्राम पर फोटो को कैप्शन के साथ साझा किया और लिखा, 'हियर वी गो, मैडम तुसाद दुबई, थगडे ले।' अभिनेता की इस तस्वीर पर उनके फैंस भी जमकर प्यार बरसा रहे हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं। वहीं, मैडम तुसाद ने मोम की प्रतिमा के अनावरण का एक वीडियो भी पोस्ट किया, जो काफी मजेदार था। अल्लू अर्जुन जब मोम के पुतले के अनावरण के लिए तैयार थे, तभी उनकी बेटे अल्लू अरहा भी उनके पुतले के साथ पुष्पा स्टाइल में पोज दे रही थीं, जिसे देख अभिनेता हंसने लगे।

View this post on Instagram

A post shared by Madame Tussauds Dubai (@tussaudsdubai)


Box Office Report: खस्ता हुई मडगांव एक्सप्रेस की हालत, स्वातंत्र्य वीर सावरकर का जादू बेअसर, जानें अन्य का हाल

विज्ञापन
pushpa 2 the rule actor allu arjun launch his wax statue at madame tussauds dubai with iconic pushpa pose pics
अल्लू अर्जुन - फोटो : social media

अभिनेता को प्रशंसकों और सेलेब्स की ओर से बधाइयां मिल रही हैं। राम चरण की पत्नी उपासना ने लिखा, 'यह अद्भुत है, हार्दिक बधाई।' लक्ष्मी मांचू ने मोम की मूर्ति के लिए अल्लू की प्रशंसा करते हुए लिखा, 'वाह। चिरंजीवी की बेटी श्रीजा के पूर्व पति कल्याण देव अभिनेता की बेटी अरहा के पोज से प्रभावित हुए और उन्होंने लिखा, 'अपने प्यारे गालों के साथ अरहा।' मोम की प्रतिमा का अनावरण उसी दिन किया गया था, जिस दिन 2003 में अभिनेता की पहली फिल्म गंगोत्री रिलीज हुई थी। वे कितना आगे आ गए हैं, इस पर विचार करते हुए अभिनेता ने एक्स पर लिखा, 'आज का दिन बहुत शानदार है। मेरी पहली फिल्म 'गंगोत्री' आज ही के दिन 2003 में रिलीज हुई थी और आज मैं मैडम तुसाद दुबई में अपनी वैक्स स्टैच्यू लॉन्च कर रहा हूं।'


Patna Shuklla Screening: 'पटना शुक्ला' की स्क्रीनिंग में पहुंचे सितारे, भाई का हौसला बढ़ाते दिखे सलमान खान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed