फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kriti Sanon: हीरोपंती के बाद 'टाइगर दीदी' के नाम से जानी जाती थीं कृति, बोलीं- लोगों को अपनाने में समय लगता है

Fri, 29 Mar 2024 09:18 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 29 Mar 2024 09:18 AM IST
विज्ञापन
Crew star Kriti Sanon revealed after her debut film Heropanti people used to address her as Tiger Didi
कृति सेनन इंटरव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेत्री कृति सेनन अपनी फिल्म 'द क्रू' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री करीना कपूर और तब्बू के साथ मुख्य भूमिका में हैं। कृति सेनन फिल्मों के अलावा तमाम विषयों पर अपनी राय देने के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में, एक इंटरव्यू के दौरान कृति सेनन ने बताया कि उनकी पहली फिल्म हीरोपंती के बाद लोग उन्हें टाइगर श्रॉफ की फिल्म में नजर आने वाली लड़की कहकर बुलाते थे। इस पर अभिनेत्री ने अब अपनी राय रखी है।

Crew star Kriti Sanon revealed after her debut film Heropanti people used to address her as Tiger Didi
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम

टाइम्स नाऊ के एक कार्यक्रम के दौरान कृति ने अपने शुरुआती दिनों के बारे में बात की और याद किया कि कैसे उन्हें एक स्टार किड टाइगर श्रॉफ के साथ अभिनय की शुरुआत करनी पड़ी थी। उन्होंने इनसाइडर और आउटसाइडर की बहस का भी हिस्सा लिया और कहा कि शाहरुख खान इस बहस के एक आदर्श उदाहरण हैं।

Crew star Kriti Sanon revealed after her debut film Heropanti people used to address her as Tiger Didi
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली की एक लड़की ने फिल्म में करियर बनाने के लिए इंजीनियरिंग छोड़ दी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में पहुंचने की दिशा में काम किया और आज इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं। कृति ने बॉलीवुड में इनसाइडर्स और आउटसाइडर्स के बहस में शाहरुख का उदाहरण दिया। शाहरुख भी उन्हीं की तरह दिल्ली के एक लड़के थे और मुंबई में कुछ बड़ा करने की कोशिश में आए थे, उन्होंने कहा, “शाहरुख खान एक पूरी तरह से बाहरी व्यक्ति हैं और इस बहस को खत्म करने के लिए एक बड़ा नाम भी हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Crew star Kriti Sanon revealed after her debut film Heropanti people used to address her as Tiger Didi
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे बताया कि जब टाइगर श्रॉफ के साथ उनकी पहली फिल्म हीरोपंती रिलीज हुई थी तो लोग उन्हें 'टाइगर दीदी' कहकर बुलाते थे। अभिनेत्री ने कहा कि जब आप फिल्म इंडस्ट्री से नहीं होते हैं तो लोगों को आपका नाम जानने और आपके नाम को आपके चेहरे से मिलाने में थोड़ा समय लगता है। उन्होंने बताया कि काफी लंबे समय तक लोग उन्हें टाइगर श्रॉफ की फिल्म में नजर आने वाली लड़की कहकर कहते थे।

विज्ञापन
Crew star Kriti Sanon revealed after her debut film Heropanti people used to address her as Tiger Didi
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति 'क्रू' के बाद 'दो पत्ती' में नजर आएंगी। 'द क्रू' रिया कपूर द्वारा निर्देशित और एकता कपूर द्वारा निर्मित है। वहीं फिल्म 'दो पत्ती' में कृति सेनन अभिनय के साथ-साथ निर्माण भी कर रही हैं।

Hema Malini: बसंती के किरदार से कभी बाहर नहीं आ पाईं हेमा मालिनी, बोलीं- 'मैंने 200 फिल्में की हैं लेकिन...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed