फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: खस्ता हुई मडगांव एक्सप्रेस की हालत, स्वातंत्र्य वीर सावरकर का जादू बेअसर, जानें अन्य का हाल

Fri, 29 Mar 2024 08:14 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 29 Mar 2024 08:14 AM IST
विज्ञापन
Box Office Report Know Madgaon Express Swatantra Veer Savarkar Shaitaan Yodha Film Total Earning
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

मार्च का महीना सिने-प्रेमियों के लिए बहुत ही खास रहा है। इस महीने सिनेमाघरों में बहुत सी फिल्में दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है। ऐसे में दर्शकों के सामने फिल्मों को लेकर कई ऑप्शन देखने को मिल रहे हैं। रणदीप हुड्डा की वीर सावरकर और कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी मडगांव एक्सप्रेस हालिया रिलीज फिल्मों में से एक हैं। इनके अलावा योद्धा, शैतान भी थिएटर्स में लगे हुए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि शनिवार को किस फिल्म का प्रदर्शन कैसा रहा...

Box Office Report Know Madgaon Express Swatantra Veer Savarkar Shaitaan Yodha Film Total Earning
स्वातंत्र्य वीर सावरकर रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' में रणदीप हुड्डा की अदाकारी के लोग कायल हो गए हैं। पर्दे पर उनकी मेहनत साफ झलकती है। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार नहीं कर सकी है। फिल्म की कमाई की रफ्तार काफी सुस्त है। रणदीप हुड्डा की स्वातंत्र्य वीर सावरकर की हालत भी खस्ता होती दिखाई दे रही है। फिल्म ने रिलीज के सातवें दिन महज 65 लाख रुपये की कमाई की है, इस तरह फिल्म ने अब तक 10.78 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

Box Office Report Know Madgaon Express Swatantra Veer Savarkar Shaitaan Yodha Film Total Earning
मडगांव एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई

कुणाल खेमू इन दिनों अपनी निर्देशित फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म 22 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म ने सिनेमाघरों में धीमी शुरुआत की है। बता दें कि मडगांव एक्सप्रेस की हालत दिन-ब-दिन गिरती ही जा रही है। फिल्म ने रिलीज के सातवें दिन 72 लाख रुपये की कमाई है, इस तरह फिल्म ने अब तक 13.02 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Report Know Madgaon Express Swatantra Veer Savarkar Shaitaan Yodha Film Total Earning
योद्धा रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एक्शन फिल्म 'योद्धा' भी दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी है। सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत यह  फिल्म धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। बॉक्स ऑफिस पर 14वें दिन योद्धा कमाल नहीं दिखा सकी, फिल्म का टोटल कलेक्शन 32.72 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
Box Office Report Know Madgaon Express Swatantra Veer Savarkar Shaitaan Yodha Film Total Earning
'शैतान' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'शैतान' बॉक्स ऑफिस पर अब भी मजबूती से टिकी हुई है। मिश्रित प्रतिक्रिया के बावजूद फिल्म ने अब तक ठीक ठाक कारोबार किया है। 65 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने 21वें दिन एक करोड़ 1.03 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कारोबार 133.65  करोड़ रुपये हो गया है।

Rakhi-Adil: राखी सावंत की गिरफ्तारी से पहले की जमानत याचिका खारिज, पूर्व पति आदिल ने ठोका था मानहानि का केस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed