सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Arijit Singh: कोलकाता डॉक्टर मर्डर केस में अरिजीत ने पीड़िता के लिए की न्याय की मांग, जारी किया 'आर कोबे' गाना

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 28 Aug 2024 05:54 PM IST
विज्ञापन
Arijit Singh comes in support of the movement of kolkata Doctor case with his latest Bengali song Aar Kobe
अरिजीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

कोलकाता में बलात्कार और हत्या की घटना के बाद पूरे देश में काफी विरोध प्रदर्शन हुए और न्याय की मांग की गई। अब, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गायक अरिजीत सिंह आंदोलन के समर्थन में आए हैं और अपने नए बंगाली गीत 'आर कोबे' के साथ न्याय की मांग की है। इसके साथ ही कहा है कि यह विरोध गीत नहीं, बल्कि कार्रवाई का आह्वान है।

Trending Videos
Arijit Singh comes in support of the movement of kolkata Doctor case with his latest Bengali song Aar Kobe
अरिजीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

ट्रैक पोस्टर में एक हाथ का एक इमेज है और पीड़िता के लिए न्याय की मांग की गई है। एक्स पर एक यूजर ने उनका ट्रैक शेयर करते हुए लिखा, "अरिजीत सिंह ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज पीड़ित के लिए न्याय की मांग करते हुए यह गाना जारी किया है। "यह केवल एक विरोध गीत नहीं है। यह कार्रवाई का आह्वान है।" गाने का शीर्षक है आर कोबे।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Arijit Singh comes in support of the movement of kolkata Doctor case with his latest Bengali song Aar Kobe
अरिजीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

जैसे ही सिंगर का यह  गाना रिलीज हुआ, कई प्रशंसकों ने इस मुद्दे पर उनकी चुप्पी पर सवाल उठाए, खासकर तब जब बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के प्रमुख सदस्य रैलियों में शामिल हो रहे थे। अपने गाने के पोस्ट में, उन्होंने लिखा, "यह गाना न्याय के लिए एक पुकार है, उन अनगिनत महिलाओं के लिए एक आंसू हैं, जो चुपचाप पीड़ित हैं और बदलाव की मांग कर रही हैं।

Arijit Singh comes in support of the movement of kolkata Doctor case with his latest Bengali song Aar Kobe
अरिजीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @arijitsingh

उन्होंने आगे लिखा, "हम उस युवा डॉक्टर के साहस को श्रद्धांजलि देने की कोशिश करते हैं और हिंसा की भयावहता का सामना करने वाली सभी महिलाओं के साथ एकजुटता में खड़े हैं। हमारा गाना देश भर के डॉक्टरों की आवाज को उठाता है, जो अपने सामने आने वाले खतरों के बावजूद लोगों की सेवा करते हैं।""

विज्ञापन
Arijit Singh comes in support of the movement of kolkata Doctor case with his latest Bengali song Aar Kobe
अरिजीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @arijitsingh

उन्होंने कहा, "यह केवल एक विरोध गीत नहीं है, यह कार्रवाई का आह्वान है। यह याद दिलाता है कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए हमारी लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। जब हम गाते हैं, तो हम हमारे डॉक्टरों, हमारे पत्रकारों और हमारे छात्रों के अथक प्रयासों को याद करते हैं, जो न केवल हमारे सम्मान बल्कि हमारी सुरक्षा के हकदार हैं।" अरिजीत का गाना 'आर कोबे?' का मतलब है 'यह कब खत्म होगा?' यह कोलकाता में न्याय के लिए लड़ रहे लोगों की सामूहिक निराशा और उम्मीद को दर्शाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed