फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Arijit Singh: अरिजीत के कॉन्सर्ट में सुरक्षा गार्ड ने पकड़ी महिला की गर्दन, सिंगर ने परफॉर्मेंस रोक मांगी माफी

Thu, 26 Sep 2024 11:58 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 26 Sep 2024 11:58 AM IST
विज्ञापन
Arijit Singh stopped performance to address the situation and apologize to woman At UK Concert
अरिजीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @arijitsingh

अरिजीत सिंह ना सिर्फ अपनी मंत्रमुग्ध कर देने वाली आवाज, बल्कि अपने व्यवहार से भी अपने प्रशंसकों का दिल जीत लेते हैं। ऐसा ही कुछ उन्होंने यूके में अपने संगीत कार्यक्रम के दौरान किया, जिसकी खूब तारीफ हो रही है। अरिजीत सिंह के हाल ही में यूके में आयोजित कॉन्सर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक महिला प्रशंसक के लिए खड़े होते हुए दिखाई दे रहे हैं। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

Arijit Singh stopped performance to address the situation and apologize to woman At UK Concert
अरिजीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @arijitsingh

हाल ही में, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे क्लिप में एक महिला फैन को अरिजीत के परफॉर्मेंस करने के दौरान स्टेज की ओर बढ़ते हुए देखा गया। उन्होंने दावा किया कि गायक ने उन्हें बुलाया था, लेकिन सुरक्षा दल ने महिला को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की। उन्हें रोकने के प्रयास में कथित तौर पर एक गार्ड ने महिला की गर्दन पकड़ ली। हालांकि, इसने अरिजीत का ध्यान खींचा और उन्होंने तुरंत हस्तक्षेप किया।

Arijit Singh stopped performance to address the situation and apologize to woman At UK Concert
अरिजीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @arijitsingh

उन्होंने स्थिति को ठीक करने के लिए अपनी परफॉर्मेंस को बीच में ही रोक दिया। वीडियो में अरिजीत को सुरक्षाकर्मियों से प्रशंसकों के साथ सम्मान से पेश आने के लिए कहते हुए भी दिखाया गया है। उन्होंने कहा, "किसी को इस तरह से पकड़ना उचित नहीं है... दोस्तों, कृपया बैठ जाइए।" महिला से आगे माफी मांगते हुए अरिजीत ने कहा, "मुझे माफ कर दीजिए मैडम। काश मैं आपकी सुरक्षा करने के लिए वहां होता, लेकिन मैं नहीं कर सका। कृपया बैठ जाइए।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Arijit Singh stopped performance to address the situation and apologize to woman At UK Concert
अरिजीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

वीडियो को महिला ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है, "जब सुरक्षाकर्मियों ने मेरी गर्दन पकड़ी, तो अरिजीत सिंह ने सबसे अच्छा काम किया।" इस वीडियो का वायरल होने के बाद हर कोई अरिजीत की खूब तारीफ कर रहा है।

विज्ञापन
Arijit Singh stopped performance to address the situation and apologize to woman At UK Concert
अरिजीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @arijitsingh

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो सामने आने के तुरंत बाद नेटिजंस ने उन्हें एक सच्चा इंसान कहा और उनके इस एक्शन की प्रशंसा की। एक यूजर ने लिखा, "सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण, अरिजीत सिंह एक बहुत ही अच्छे इंसान हैं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "वह महिलाओं का सम्मान करना जानते हैं।" एक और यूजर ने लिखा, "अरिजीत ने आज फिर मेरा दिल जीत लिया।"

Tripti Dimari: इस कलाकार को अपना सबसे अच्छा दोस्त मानती हैं तृप्ति डिमरी, कभी भी कर देती हैं फोन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed