फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jigra Trailer Out: सामने आया फिल्म 'जिगरा' का ट्रेलर, जान हथेली पर रखकर भाई का सुरक्षा कवच बनीं आलिया

Thu, 26 Sep 2024 11:43 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 26 Sep 2024 11:43 AM IST
विज्ञापन
alia bhatt and vedang raina starrer Movie Jigra Trailer Out Vasan Bala
'जिगरा' ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब

आलिया भट्ट और वेदांग रैना अभिनीत फिल्म 'जिगरा' का ट्रेलर जारी हो गया है। इस फिल्म में आलिया ने वेदांग की बहन की भूमिका निभाई है। ट्रेलर में वे अपने भाई की खातिर कोई भी हद तोड़ने को तैयार दिखी हैं। इस फिल्म का निर्देशन वासन बाला ने किया है। आलिया भट्ट एक मजबूत किरदार में नजर आई हैं। फिल्म अगले महीने सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

alia bhatt and vedang raina starrer Movie Jigra Trailer Out Vasan Bala
'जिगरा' ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब

यह फिल्म दो भाई-बहनों अंकुर (वेदांग रैना) और आलिया भट्ट (सत्या) पर बनी है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि सत्या का भाई ड्रग्स केस में फंस जाता है। अंकुर बहन से दूर परदेस में है। सत्या के पास अपने भाई को बचाने के लिए सिर्फ तीन महीने हैं। वे अनाथ हैं, ऐसे में अपने रिश्तेदारों से उन्हें कोई उम्मीद नहीं।

alia bhatt and vedang raina starrer Movie Jigra Trailer Out Vasan Bala
'जिगरा' ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब

सत्या अपने भाई का सुरक्षा कवच बनती है और हर हाल में उसे बचाने के लिए जुट जाती है। आलिया भट्ट कहती हैं, 'अंकुर तूने कुछ किया? तेरे फोन से कभी कोई कॉल हुआ? तूने कुछ किया? ब्लड सैंपल लिए तो सबकुछ क्लीन आएगा न? तू चिंता मत कर, सब ठीक होगा। तू डर मत कुछ नहीं होगा'।
Laapataa Ladies: 'हमें महिलाओं पर अधिक फिल्में बनाने की जरूरत है', 'लापता लेडीज' की सफलता पर बोलीं किरण

विज्ञापन
विज्ञापन
alia bhatt and vedang raina starrer Movie Jigra Trailer Out Vasan Bala
जिगरा - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt

फिल्म के ट्रेलर में आलिया भट्ट को मजबूत इरादों के साथ देखा गया है। एक ऐसी बहन जो बेखौफ है। भाई के लिए उसका प्यार ऐसा है कि वो कोई भी सीमा तोड़ने को तैयार है। अपने भाई से मुलाकात के लिए नस तक काटने को तैयार होती है। 
Tripti Dimari: इस कलाकार को अपना सबसे अच्छा दोस्त मानती हैं तृप्ति डिमरी, कभी भी कर देती हैं फोन

विज्ञापन
alia bhatt and vedang raina starrer Movie Jigra Trailer Out Vasan Bala
जिगरा - फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt

आलिया भट्ट ने भी फिल्म का ट्रेलर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'तैयार हैं? 'जिगरा' का ट्रेलर जारी हो गया है'। बता दें कि आलिया भट्ट और वेदांग रैना की यह फिल्म 11 अक्तूबर 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Arijit Singh: अरिजीत के कॉन्सर्ट में सुरक्षा गार्ड ने पकड़ी महिला की गर्दन, सिंगर ने परफॉर्मेंस रोक मांगी माफी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed