फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Arjun Kapoor Bday: मां-बाप के तलाक का दर्द, करियर की चुनौतियां और प्यार की तलाश, फिल्मी है अर्जुन की कहानी

Wed, 26 Jun 2024 07:09 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Wed, 26 Jun 2024 07:09 AM IST
विज्ञापन
Arjun Kapoor Birthday special story pain of parents divorce career challenges relationships
अर्जुन कपूर - फोटो : अमर उजाला
अभिनेता अर्जुन कपूर आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। फिल्मी करियर की शुरुआत अर्जुन ने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर फिल्म ‘कल हो न हो’ से की थी। साल 2012 में आई फिल्म ‘इश्कजादे’ से उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में कदम रखा। इस फिल्म में उनके काम को काफी सराहा गया। अर्जुन कपूर बोनी कपूर और मोना शौरी कपूर के बेटे हैं। उनका जन्म मुंबई में 26 जून 1985 को हुआ था। शौरी कपूर से तलाक के बाद बोनी कपूर ने दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी से शादी कर ली, श्रीदेवी और बोनी की दो बेटियां जान्हवी और खुशी कपूर हैं। अर्जुन कपूर जिंदगी भी काफी फिल्मी रही है। आइए जानते हैं अभिनेता के जीवन के कुछ पहलुओं के बारे में।
Arjun Kapoor Birthday special story pain of parents divorce career challenges relationships
अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @arjunkapoor
मुंबई से की शुरुआती पढ़ाई
अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई के चेंबूर स्थित आर्य विद्या मंदिर से की है। इसके बाद अभिनेता ने मुंबई के नारसी मोन्जी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स और नोएडा के एशियाई अकादमी फिल्म और टेलीविजन से अपनी पढ़ाई पूरी की। उन्होंने अभिनय में भी कोर्स किया है।
Bad Newz: 'बैड न्यूज' के ट्रेलर की रिलीज डेट का खुलासा, विक्की-तृप्ति और एमी के नए पोस्टर ने मचाया धमाल
Arjun Kapoor Birthday special story pain of parents divorce career challenges relationships
अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @arjunkapoor
सौतेली मां श्रीदेवी से अच्छे नहीं थे रिश्ते
कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा चुका है कि अर्जुन कपूर के अपनी सौतेली मां श्रीदेवी से अच्छे रिश्ते नहीं थे। वह श्रीदेवी से बहुत मतलब नहीं रखते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा था कि जान्हवी और खुशी उनकी बहने नहीं हैं। वह उनसे मतलब नहीं रखते हैं। हालांकि, साल 2018 में श्रीदेवी की मौत के बाद उन्होंने सारे गिले-शिकवे भुलाकर जान्हवी और खुशी को अपना लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun Kapoor Birthday special story pain of parents divorce career challenges relationships
अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @arjunkapoor
फिल्मी करियर रहा उतार-चढ़ाव भरा
अभिनेता अर्जुन कपूर का अब तक का फिल्मी करियर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। जहां एक तरफ उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं, वहीं ढेर सारी ऐसी फिल्में हैं जो औसत रह गईं या कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं। अर्जुन ने ‘गुंडे’, ‘की और का’, ‘टू स्टेट्स’, ‘तेवर’, ‘कुत्ते’, ‘एक विलेन रिटर्न्स’, ‘मुबारकां’, ‘हॉफ गर्लफ्रेंड’ आदि फिल्में की हैं। अभिनेता कई आगामी फिल्मों में भी नजर आएंगे।
विज्ञापन
Arjun Kapoor Birthday special story pain of parents divorce career challenges relationships
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम @arjunkapoor
12 साल बड़ी अभिनेत्री से लव-अफेयर
वैसे तो अर्जुन कपूर का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है, लेकिन पिछले पांच सालों से वह अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बने हैं। दोनों को कई बार एक साथ भी देखा गया है। इस रिलेशनशिप के चलते अर्जुन ट्रोल भी हुए हैं। अब खबर ये भी हैं कि इसी साल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा शादी कर सकते हैं। ऐसे में उनके प्रशंसकों के मन में एक ही सवाल कौंध रहा है कि क्या इस साल उनके सिर पर सेहरा सजेगा?
करण जौहर ने फिल्म में विक्की-तृप्ती के किरदारों के नाम से उठाया पर्दा
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed