निर्देशक आदित्य धर इन दिनों सुर्खियां बटोर रहे हैं। आदित्य इन दिनों अपने प्रोडक्शन हाउस के तहत बनी फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनकी पत्नी यामी गौतम अहम भूमिका निभा रही हैं। वहीं, इस फिल्म का निर्देशन आदित्य ने नहीं बल्कि सुहास जांभले ने किया है। आदित्य ने हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान अपने कास्टिंग निर्णयों के बारे में बात की और बताया कि कैसे वे 'उरी' में विक्की कौशल को कास्ट करने के लिए अड़े रहे, जबकि सभी इसके खिलाफ थे।
Aditya Dhar: 'कोई नहीं चाहता था 'उरी' में विक्की को कास्ट करना, लोगों ने इसे बताई थी गलती', आदित्य का खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में, एक साक्षात्कार के दौरान आदित्य धर ने अपने एंटी-कास्टिंग के कॉन्सेप्ट के बारे में बात की। इसमें आप अपनी फिल्मों के लिए कास्टिंग करते समय इंडस्ट्री के मानदंडों के खिलाफ जाते हैं। उन्होंने कहा कि सभी ने उन्हें और निर्माता रोनी स्क्रूवाला को बताया कि 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' जैसी फिल्म के लिए विक्की कौशल को कास्ट करना एक बड़ी गलती थी। हालांकि, वे अपने निर्णय पर अड़े रहे थे।
आदित्य ने कहा, “उस समय हर कोई रोनी के पास गया और कहा कि आप बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं, आप एक दुबले-पतले लड़के के साथ एक युद्ध फिल्म बना रहे हैं। हमारा विश्वास यह था कि हम सभी कुछ अलग करने की दिशा में काम कर रहे हैं और हमने इस इंडस्ट्री में किसी की तुलना में 10 गुना अधिक मेहनत की है। हम उन्हें साबित करना चाहते थे कि यह वह जगह नहीं है, जहां से आप आ रहे हैं। आपका अभिनय ही आपको सबसे अलग और सफल बनाता है।
निर्देशक ने कहा कि उनकी कंपनी स्क्रिप्ट का सम्मान करने और फिर उसे लीड करने में विश्वास रखती है। आदित्य ने अपनी आगामी एक्शन कॉमेडी फिल्म के बारे में भी बात की, जिसमें यामी गौतम और प्रतीक गांधी मुख्य भूमिका में। उन्होंने कहा, 'जब आप प्रतीक गांधी को देखेंगे, तो आप कहेंगे, 'हमने उसके बारे में ऐसा क्यों नहीं सोचा?'। यह एंटी-कास्टिंग का मजा है और मुझे लगता है कि यह यह उस पूरी पृष्ठभूमि और पूरी विचार प्रक्रिया से भी पता चलता है।'
यामी गौतम की फिल्म कि बात करें, तो 'आर्टिकल 370' एक हाई-ऑक्टेन, एक्शन पॉलिटिकल ड्रामा है, जो 'आर्टिकल 370' को अप्रभावी बनाकर कश्मीर में आतंकवाद को खत्म करने के इर्द-गिर्द घूमता है।
Taylor Swift: टेलर स्विफ्ट ने की चीफ्स विक्ट्री परेड में मारी गई महिला के परिवार की मदद, दान किए 100000 डॉलर