फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Article 370: देश ही नहीं, दुनियाभर में 'आर्टिकल 370' का डंका, यामी गौतम ने पोस्ट साझा कर जताया दर्शकों का आभार

Mon, 26 Feb 2024 01:19 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 26 Feb 2024 01:19 PM IST
विज्ञापन
Article 370: Yami Gautam Arun Govil and Aditya Dhar film Worldwide collection in Opening Weekend
'आर्टिकल 370' - फोटो : इंस्टाग्राम

यामी गौतम अभिनीत फिल्म 'आर्टिकल 370' इन दिनों सिनेमाघरों में लगी हुई है। आदित्य सुहास जंभाले के निर्देशन में बनी यह फिल्म 23 फरवरी 2024 को रिलीज हुई है। इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म की कमाई के आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं। यह फिल्म जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के दौरान आईं चुनौतियों से रूबरू कराती है। फिल्म को देश ही नहीं, दुनियाभर में प्यार मिल रहा है।


Article 370 Review: अदाकारी की चुनौती पर खरी उतरीं यामी और प्रियामणि, अहम विषय पर बनी संवेदनशील फिल्म

Article 370: Yami Gautam Arun Govil and Aditya Dhar film Worldwide collection in Opening Weekend
आर्टिकल 370 रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

यामी गौतम की फिल्म देश के साथ-साथ विदेशों में भी दर्शकों को आकर्षित कर रही है। यही वजह है कि रिलीज के महज तीन दिनों में इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर का टैग मिल गया है। इस फिल्म के ओपनिंग वीकएंड में वर्ल्डवाइड ग्रॉस बॉक्स ऑफिस के आंकड़े सामने आ गए हैं। इसके मुताबिक 'आर्टिकल 370' ने अब तक दुनियाभर में 34.71 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। इसके लिए यामी ने फैंस का शुक्रिया अदा किया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Yami Gautam Dhar (@yamigautam)

Article 370: Yami Gautam Arun Govil and Aditya Dhar film Worldwide collection in Opening Weekend
आर्टिकल 370 रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

यामी गौतम ने पोस्ट साझा कर लिखा है, जब हम 'आर्टिकल 370' बना रहे थे, तो कई लोगों ने हमसे कहा कि यह फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आएगी। लोगों ने कहा कि यह बहुत तकनीकी फिल्म है। इसमें बहुत सारे राजनीतिक शब्दजाल हैं....और भी कई इस तरह की बातें लोगों ने हमसे कहीं। मगर, हम साहस के साथ आगे बढ़े, क्योंकि हम जानते थे कि विरोध करने वाले हमारे दर्शकों को कम आंक रहे थे'।
Yami Gautam: 'मैं सिर्फ नौकरी पाने के लिए काम नहीं करूंगी', यामी का फिल्मों के चयन पर बड़ा बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
Article 370: Yami Gautam Arun Govil and Aditya Dhar film Worldwide collection in Opening Weekend
आर्टिकल 370 रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेत्री ने आगे कहा, 'जो लोग हमें इस फिल्म को न बनाने की सलाह दे रहे थे, उन्हें बिल्कुल गलत साबित करने के लिए आप सभी का धन्यवाद। हमारी छोटी सी फिल्म को इतना प्यार देने के लिए तहे दिल से बहुत-बहुत शुक्रिया'। 
Laapataa Ladies: 1000 ऑडिशन के बाद मिलीं 'लापता लेडीज', कास्टिंग डायरेक्टर ने किए दिलचस्प खुलासे

विज्ञापन
Article 370: Yami Gautam Arun Govil and Aditya Dhar film Worldwide collection in Opening Weekend
आर्टिकल 370 - फोटो : सोशल मीडिया

मालूम हो कि ओपनिंग डे पर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने  5.9 करोड़ रुपये कमाए। दूसरे दिन 7.4 करोड़ और तीसरे दिन  9.6 करोड़ रुपये कमाए। आंकड़ों के मुताबिक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन 23.14 करोड़ रुपये हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म करीब 20 करोड़ रुपये के बजट से बनाई गई है। कम बजट की यह फिल्म दर्शकों के बीच खूब तारीफ बटोर रही है।
Shahid Kapoor: शाहिद नहीं चाहते थे 'उड़ता पंजाब' में' काम करें ईशान खट्टर, कहा- 'जब आपका छोटा भाई एडी होता...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed